Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई:राजपूत सेवा समिति ने निकाला जुलूस, कृपाशंकर सिंह ने बताया साहस का प्रतीक

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के कलीचाबाद स्थित महाराणा प्रताप पार्क से एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में समाज के सैकड़ों लोग, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मोटरसाइकिलों का काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। सिंह ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। पूर्व गृहराज्य मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने युवाओं से समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर राजपूत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी महाराणा प्रताप के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन प्रतिवर्ष समाज में वीरता, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम, प्रदीप सिंह सफायर, अजीत कुमार सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, रविंद्र सिंह, अमर बहादुर, आजाद सिंह, मुन्ना सिंह, सिद्धार्थ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता शिविर आयोजित:वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कानूनी सहायता पर दी जानकारी
    Next Article
    लखनऊ में रोहित-विराट की जर्सी का क्रेज:इकाना मैच देखने पहुंचा धोनी का सुपरफैन, हिटमैन का पर्सनल नेट बॉलर भी आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment