Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन:पार्टी ने पदयात्रा निकाली, सरकार पर लगाए आर्थिक शोषण के आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रहे जनाक्रोश के बीच हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "स्मार्ट मीटर चीटर है" और "स्मार्ट मीटर बंद करो" जैसे नारे लगाए। पदयात्रा के समापन पर, उन्होंने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था से गरीब और मध्यम वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को "जनता की जेब पर सीधा हमला" बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह जनविरोधी व्यवस्था बंद नहीं की जाती, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से महिलाओं और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था की तत्काल समीक्षा करने की मांग की। पार्टी के महासचिव विनोद प्रजापति ने स्मार्ट मीटर योजना को अव्यवस्थित और जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इसे बिना पर्याप्त परीक्षण और पारदर्शिता के लागू किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम और आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, संतलाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव, सोम वर्मा, आर के चौधरी, सुनीता देवी, अनुराग सोनकर, हितेश कुमार और धर्मवीर सोनकर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मिट्टी ढहने से मां-बेटी समेत 3 की मौत:दोनों डिप्टी सीएम ने जताया दुःख, दो घायल, डीएम-एसपी ने जाना घायलों का हाल
    Next Article
    संभल में मासिक 24 कोसीय परिक्रमा आयोजित:हजारों श्रद्धालुओं ने 68 तीर्थों और 19 कूपों की परिक्रमा की संभलेश्वर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment