Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मासिक 24 कोसीय परिक्रमा आयोजित:हजारों श्रद्धालुओं ने 68 तीर्थों और 19 कूपों की परिक्रमा की संभलेश्वर

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में मासिक 24 कोसीय परिक्रमा का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के पहले रविवार को होने वाली इस परिक्रमा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने संभल की पवित्र भूमि पर स्थित 68 तीर्थों और 19 कूपों की परिक्रमा कर अपनी आस्था व्यक्त की। परिक्रमा का शुभारंभ सुबह श्रीवंशगोपाल तीर्थ स्थित संभलेश्वर से हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा की और स्वामी भगवद्प्रिय से तिलक प्राप्त किया। इसके बाद, सभी ने संभलेश्वर महादेव की आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात, "हर-हर महादेव" और "जय श्रीकल्कि" के जयघोष के साथ परिक्रमा आरंभ हुई। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने टूरिस्ट बसों, कारों और दोपहिया वाहनों से इसमें हिस्सा लिया। परिक्रमा का पहला पड़ाव भुवनेश्वर तीर्थ था, जहां श्रद्धालुओं ने रुद्राष्टकम का पाठ कर भगवान के दर्शन किए। इसके बाद, नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर बाबा क्षेमनाथ की समाधि पर आरती की गई और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। समिति संयोजक महंत बाल योगी दीनानाथ ने पहली बार परिक्रमा में आए श्रद्धालुओं को संभल की पौराणिक महत्ता बताई। उन्होंने उल्लेख किया कि इस दिव्य तीर्थ क्षेत्र का संबंध महर्षि दधीचि की तपस्थली से है। उन्होंने संभल के तीनों प्रमुख कोनों पर स्थापित संभलेश्वर, भुवनेश्वर और चंद्रेश्वर महादेव की महिमा का भी विस्तृत वर्णन किया। तीसरे पड़ाव के रूप में परिक्रमा भवानीपुर मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंतिम पड़ाव चंद्रेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ अपनी परिक्रमा पूरी की। यात्रा का समापन पुनः श्री वंशगोपाल तीर्थ पहुंचकर हुआ। रामपुर से आए श्रद्धालुओं ने संभल के पौराणिक महत्व को जानने के बाद कैलादेवी मंदिर, कल्कि विष्णु मंदिर, सूर्यकुंड तीर्थ, भगवान परशुराम की स्थापित प्रतिमा और मनोकामना तीर्थ सहित अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन किए। कार्यक्रम में जसपाल सिंह, मुकेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, अमित शुक्ला, अंकित, महेश शर्मा, राकेश वार्ष्णेय, अंकित अग्रवाल, अमित शर्मा, सरिता गुप्ता, मंजू रावत, सोनी कुमारी पुष्पा गुप्ता, बबिता गुप्ता, ऊनम गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, सखा गुप्ता, सुमन गुप्ता, नीलम वार्ष्णेय, अनीता, पारुल गुप्ता, मधु, सीलू गुप्ता, सुमन लता त्यागी, योगेंद्र त्यागी, रवी, राखी, रानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का प्रदर्शन:पार्टी ने पदयात्रा निकाली, सरकार पर लगाए आर्थिक शोषण के आरोप
    Next Article
    मथुरा में 'ऑपरेशन ऑल आउट' अभियान:115 वाहन सीज, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment