Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में शराब ठेके का विरोध:घनी आबादी के बीच दुकान से सामाजिक माहौल बिगड़ने का डर, सड़क पर उतरे ग्रामीण

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित मानेछा गांव के फुरफुरी नगर में प्रस्तावित देसी शराब की दुकान को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और ठेका खुलने के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचकर सरकार द्वारा प्रस्तावित शराब के ठेके का विरोध किया। उनका कहना है कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से बच्चे स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं। यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। गांव के प्रधान पति सेराज अहमद ने कहा कि यह काफी आबादी वाला इलाका है और यहां शराब का ठेका खुलने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस संबंध में शासन-प्रशासन से शिकायत करने की बात कही। ग्रामीण अच्छे लाल बिंद ने बताया कि पहले कभी यहां शराब का ठेका नहीं था और इसे गांव के बीच में नहीं खोला जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि ठेका खोलना ही है, तो इसे गांव से दूर किसी खाली स्थान पर खोला जाए। एक अन्य ग्रामीण महिला सरोजा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शाम के समय लोग यहीं शराब पीकर गाली-गलौज करेंगे और घर जाकर झगड़ा-मारपीट करेंगे, जिससे बहन-बेटियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा। महिला मनोरमा ने बताया कि प्रस्तावित स्थान के पास स्कूल और मंदिर भी हैं, जिससे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में फुटपाथ पर करोड़पति परिवार:बेटे के इलाज में आर्थिक रूप से टूटा परिवार, भाइयों ने 1800 वर्ग गज की कोठी पर लगाया ताला
    Next Article
    लखनऊ में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026:हर ब्लॉक में कम से कम दो बसें चलेंगी, निजी वाहन संचालकों को मिलेगा मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment