Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शुरू होगी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026:हर ब्लॉक में कम से कम दो बसें चलेंगी, निजी वाहन संचालकों को मिलेगा मौका

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान बनाने के लिए सरकार ने “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026” शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को परिवहन सेवा से जोड़ने की तैयारी है, ताकि ग्रामीण जनता आसानी से ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंच सके। योजना के जरिये निजी क्षेत्र के बस संचालकों को भी ग्रामीण मार्गों पर वाहन चलाने का मौका मिलेगा, जिससे गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। योजना के तहत जिस ब्लॉक के लिए आवेदन किया जाएगा, उस ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों को वाहन सेवा से जोड़ने का अधिकार वाहन स्वामी को होगा। नियम यह है कि हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो बार वाहन का संचालन करना होगा, ताकि लोगों को नियमित परिवहन सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत से ब्लॉक तक का सबसे छोटा और सीधा मार्ग तय किया जाएगा। उसी रास्ते से वाहन चलेंगे और रास्ते में आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। हर ब्लॉक में कम से कम दो वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। 15 दिन में आवेदन की जांच, समिति करेगी चयन इस योजना के लिए आवेदन आने के बाद 15 दिनों के भीतर स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी। सफल आवेदकों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए भी 15 दिन का समय दिया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया लगभग 45 दिनों में पूरी कर ली जाएगी। आवेदनों की जांच और चयन का काम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति करेगी। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी और अन्य अधिकारी सदस्य होंगे। यही समिति हर ब्लॉक में सेवा प्रदाताओं का चयन करेगी। इस योजना की एक बड़ी खासियत यह है कि राज्य सरकार की ओर से परमिट शुल्क में पूरी छूट दी गई है। इससे छोटे वाहन मालिकों और युवाओं को इस योजना में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में शराब ठेके का विरोध:घनी आबादी के बीच दुकान से सामाजिक माहौल बिगड़ने का डर, सड़क पर उतरे ग्रामीण
    Next Article
    महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई:तीन महिलाओं सहित 9 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment