Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में ट्रक-ऑटो रिक्शा टकराए, होमगार्ड समेत 3 की मौत:तीन गंभीर घायल, खाई में पलटा ऑटो, छत उखड़कर अलग, आरोपी चालक फरार

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के जौनपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा में सवार होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा करीब 6 फुट उछल कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। पूरी छत ही उड़ गई। अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। पिछली सीट भी उखड़ कर अलग हो गई। यात्री उसमें फंसे रह गए और बुरी तरह कुचल उठे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो रिक्शा में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सतारिया सीएचसी पहुंचाया, जहां 6 घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया। तीन में से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से... प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक ऑटो मुंगरा बादशाहपुर की ओर सवारियां लेकर आ रहा था। जैसे ही ऑटो सतहरिया पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की भीषण टक्कर से ऑटो रिक्शा उछलकर रोड किनारे करीब 3 फिट गहरी खाई में गिर पड़ा। ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां उसी में फंसी रह गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों को आता देख आरोपी ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और सतहरिया चौकी प्रभारी धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया। चिकित्सकों ने छह घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान थाना मुंगरा बादशाहपुर के सोहसा निवासी प्रमोद कुमार मिश्र (53), धौरहरा निवासी शिव शंकर शर्मा (53) और थाना मछलीशहर के गंगापुर निवासी बरसाती (42) के रूप में हुई। प्रमोद कुमार मिश्र मुंगरा बादशाहपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वहीं हादसे में घायलों की पहचान मछलीशहर के नंदापुर निवासी राकेश बिंद (32), मछलीशहर के ही कटाहित खास निवासी अजीत यादव (36) और बादशाहपुर के मुंगरा के धौरहरा निवासी प्रणव पांडेय (19) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रणव पांडेय और अजीत यादव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शुरू की ट्रक चालक की तलाश थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया- तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। आज सुबह 5 बजे पुलिस मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के सरोजनी नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग:कबाड़ी की दुकान और होटल जला, बोले- यहां बिजली के तार लटक रहे
    Next Article
    प्रतापपुर सीट पर सपा से पहली पसंद संतोष आर्मी:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार कैप्टन करन, बसपा से गरुण पांडेय; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment