Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दूल्हे की हत्या, बहन का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

    20 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनकी बहन सौम्या बिंद का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सौम्या ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आजाद बिंद की 1 मई को बारात ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में गुरुवार को मृतक की बहन और ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया था, जिसमें तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। सौम्या बिंद ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा आरोपियों के घर गिराने का आदेश होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर झूठे आश्वासन देने और मामले को शांत करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। सौम्या ने घोषणा की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस बीच, इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से 60 दिन की अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने उसके खिलाफ दर्ज हत्या के मुकदमे को रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, उसे 60 दिनों के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। इस अवधि के दौरान उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। खेतासराय थाने में आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में नामजद भोले राजभर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने 2 मई 2024 को दर्ज एफआईआर को रद्द करने और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। राजभर ने खुद को बेगुनाह बताते हुए फर्जी फंसाए जाने का दावा किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET-UG परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क:6 केंद्रों पर 21 जून को होगी परीक्षा, 200 मीटर तक बंद रहेगी फोटोकॉपी दुकानें
    Next Article
    सऊदी से लौटते ही दबोचा 5 साल से फरार आरोपी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने रोका, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment