Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में वाहन चालकों के लिए योजनाएं बनाने का वादा:राजेन्द्र पाल गौतम बोले- कांग्रेस सरकार बनी तो बीमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून बनाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में गुरुवार शाम 4 बजे वाहन चालक कल्याण समिति ने सम्मेलन आयोजित किया। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वाहन चालक, मजदूर और किसान देश की व्यवस्था की रीढ़ हैं। इसके बावजूद सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। ड्राइवरों के लिए बीमा और सुरक्षा कानून बनाने की बात राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि लोगों को मिलने वाली सुविधाएं ड्राइवरों, किसानों और मजदूरों की मेहनत से संभव होती हैं। ड्राइवर यातायात व्यवस्था संभालने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम करते हैं। घरों तक राशन, भोजन और दवाएं पहुंचाने में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की पुलिस सड़कों पर ड्राइवरों को परेशान करती है। गौतम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ड्राइवरों के हित में योजनाएं बनाई जाएंगी। उनके बीमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून भी बनाया जाएगा। हिट एंड रन कानून का किया जिक्र कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि वाहन चालक देश की व्यवस्था चलाने में अहम योगदान देते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनका शोषण कर रही है। उन्होंने हिट एंड रन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ड्राइवरों के खिलाफ कानून बनाकर अपना रुख दिखाया है। 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा वाहन चालक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने राजेंद्र पाल गौतम को ड्राइवरों के हित में 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों को पुलिस की परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क पर उनकी गलती के बिना हुई दुर्घटनाओं में भी उन्हें दंडित किया जाता है। कांग्रेस ने ड्राइवरों के हितों की लड़ाई लड़ने की बात कही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ड्राइवरों, मजदूरों, किसानों, कामगारों, बुनकरों और आम लोगों के हितों के लिए लड़ाई लड़ रही है। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को उम्रकैद:विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 2.40 लाख जुर्माना लगाया, पीड़िता को मिलेगी पूरी राशि
    Next Article
    ललितपुर में पथराव-फायरिंग के 11 आरोपी गिरफ्तार:शराब के अड्डे पर कब्जे को लेकर भिड़े थे दो गुट, 38 पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment