Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में पथराव-फायरिंग के 11 आरोपी गिरफ्तार:शराब के अड्डे पर कब्जे को लेकर भिड़े थे दो गुट, 38 पर मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मऊमाफी गांव में कच्ची शराब बेचने के अड्डे को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में पथराव और फायरिंग भी हुई थी। घटना में 17 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को शाम चार बजे कोर्ट में पेश किया। एक पक्ष ने 34 लोगों पर दर्ज कराई थी FIR कोतवाली सदर क्षेत्र के बम्हौरी नांगल मजरा के रहने वाले रवि पुत्र वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह घर पर था। इसी दौरान मऊमाफी के गिन्नी, सुनील, राकेश, हरी, अर्जुन, अमित, वासुदेव, बवी, सोनू, चन्द्रभान, गोटीराम, गोलू, मोहन, अंकुल, रोहित, चेनू, अजय, विजय, प्रमोद, कालूराम, आकाश, सूरज, किशोर, महेन्द्र उर्फ चिनकू, अरुण, कल्लू, राजेश, भरत सिंह, जगत सिंह, बाबू, रूपेश और रिंकू समेत कई लोग उसके घर पहुंच गए। रवि का आरोप है कि सभी ने शराब के अड्डे को लेकर उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्होंने ललितपुर में कहीं भी अपना धंधा करने की कोशिश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया। गोली उसके बगल से निकल गई। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में रवि के अलावा अनिल, अंगुरी, महेश, नरसिंह, रघुपत, बलराम, धीरसिंह, अजय उर्फ शौलंकी, सुदीप, राजकुमार और राहुल घायल हो गए। रवि के मुताबिक, घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी दोबारा कार्रवाई करने और ललितपुर में धंधा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में 34 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। दूसरे पक्ष ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप वहीं, मऊमाफी की ही सोनिका पत्नी बबी ने तहरीर में बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब सात बजे वह घर पर थी। इसी दौरान रवि पुत्र वीरसिंह, बलराम उर्फ बल्ली पुत्र नरसिंग, अनिल पुत्र बालक और नीलेश पुत्र महेश समेत कई लोग उससे विवाद करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सोनिका के मुताबिक, शोर सुनकर उसके पति बबी, ससुर बासुदेव, चाचा ससुर सुनील और हरी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में बबी के सिर, बासुदेव के सिर और हाथ, हरी के सिर व हाथ की उंगली तथा सुनील के मुंह में चोट आई। सोनिका ने आरोप लगाया कि इसी दौरान रवि राजा ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया। इसके बाद सभी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सोनिका ने घटना का वीडियो होने की बात भी कही है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। चौकी इंचार्ज निलंबित, 11 आरोपी गिरफ्तार मामले में लापरवाही सामने आने पर SP के आदेश पर बुधवार दोपहर 12 बजे सदर चौकी इंचार्ज अभिषेक पंवार को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुदीप पुत्र चन्दन, बलराम उर्फ बल्ली पुत्र नर्सिंग, रवि पुत्र वीरसिंह, राजकुमार पुत्र हरप्रसाद, ब्रजेश पुत्र धीर सिंह, अजय पुत्र धीर सिंह, धीरज पुत्र देशपत, महेश पुत्र हम्मीरा, बॉबी पुत्र वासुदेव, अविनाश पुत्र मोहन सिंह और सुनील पुत्र बालो शामिल हैं। सभी मऊमाफी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें शाम चार बजे कोर्ट में पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में वाहन चालकों के लिए योजनाएं बनाने का वादा:राजेन्द्र पाल गौतम बोले- कांग्रेस सरकार बनी तो बीमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए कानून बनाएंगे
    Next Article
    युवक का कमरे में पंखे से लटका मिला शव:गले में चुन्नी का फंदा था, रूम की कुंडी अंदर से बंद थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment