Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए 5 केंद्र तैयार:बाहरी जिलों की कॉपियों और मूल्यांकन तिथि का इंतजार, निर्देश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बाहरी जिलों से उत्तर पुस्तिकाओं के आने और बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की तिथि घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद जौनपुर की उत्तर पुस्तिकाएं अन्य जिलों में भेजी जाएंगी। इसके साथ ही, बाहरी जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए जौनपुर आएंगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए शहर के जीआईसी को संकलन केंद्र बनाया गया था। इन संकलन केंद्रों पर जमा उत्तर पुस्तिकाओं को बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द ही अन्य जनपदों को भेजा जाएगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने यह भी बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं सकुशल और नकलविहीन संपन्न हुई हैं। मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज और शिया इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन सभी केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले के 206 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें कुल 1,54,122 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी:5 लाख ठगने के बाद आरोपी ने बंद किया फोन, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सुल्तानपुर में एनेस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी के ऑपरेशन के दौरान दिया गया इंजेक्शन, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment