Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5 करोड़ के लोन के नाम पर ठगी:5 लाख ठगने के बाद आरोपी ने बंद किया फोन, मुकदमा दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बड़े लोन का झांसा देकर जालसाजों ने युवक को ठग लिया। पीड़ित युवक ने गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। गोमती नगर स्थित अवध अपार्टमेंट निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह से जालसाजों ने 5 करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख ऐंठ लिए। शैलेंद्र के मुताबिक, आरोपी आलोक दीवान से उनकी पहले से जान-पहचान थी। आलोक ने उनकी कंपनी के नाम पर कम ब्याज दर पर पांच करोड़ का लोन दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए एक प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। भरोसे में आकर शैलेंद्र ने कंपनी के खाते से आरोपी के बताए खाते में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। फोन किया बंद, हो गया फरार रकम मिलने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर लोन से जुड़े कुछ दस्तावेज भेजे, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद जब जवाब नहीं मिला तो शैलेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़ित से बैंक खाते की डिटेल ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद कल अमेठी आएंगे:गौरीगंज में उनका स्वागत और पूजा-अर्चना होगी, रायबरेली के लिए होंगे रवाना
    Next Article
    जौनपुर में यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए 5 केंद्र तैयार:बाहरी जिलों की कॉपियों और मूल्यांकन तिथि का इंतजार, निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment