Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर पुलिस लाइन में मेगा विधिक सहायता शिविर:जिला जज ने 'न्याय समागम-2026' का शुभारंभ किया, लोगों को मिली कानूनी जानकारी

    22 hours ago

    1

    0

    जौनपुर पुलिस लाइन में रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज सुशील कुमार शशि ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष सुबास चंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी कुंवर अनुपम सिंह और अपर जिलाधिकारी अजय विष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय और अदिति श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय मेयदीपुर के बच्चों ने भी स्वागत गीत गाया। अपने संबोधन में विधिक प्राधिकरण के सचिव ने प्रत्येक व्यक्ति को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सामाजिक कार्यों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देना भी है। परियोजना अधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने न्यायपालिका को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जिला जज ने अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाने वाला बताया। इस शिविर में अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव, रंजीत कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा, उमेश कुमार द्वितीय, रूपाली सक्सेना, दिलीप कुमार, अपर्णा देव, प्रशांत सिंह, शारीरिक सिद्दीकी, सुरेंद्र प्रताप यादव, सीजेएम श्वेता यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मुकीम अहमद, सुधा शर्मा, अनुज कुमार जौहर, संगीता, अन्नपूर्णा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता विनय कुमार उपाध्याय, डॉ. दिलीप सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, सी.पी. दुबे, देवेंद्र यादव, मृदुल यादव (पीएलबी) और बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पिकअप-टैंकर की टक्कर, चालक केबिन में फंसा:जेसीबी की मदद से निकाला, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    चंदौली में बाइक दीवार से टकराई, युवक की मौत:दो युवकों की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment