Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनेश्वर मिश्र पार्क में होली उत्सव का आगाज:हजारों युवाओं ने डीजे और भोजपुरी गानों पर जमकर मस्ती की

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में '21st सेंचुरी प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित होली उत्सव का शनिवार को आगाज हो गया हैं । गेट नंबर-5 के सामने हजारों युवाओं ने डीजे की धुन और भोजपुरी गानों पर जमकर मस्ती की। पूरा माहौल रंगों से सराबोर नजर आया । इस उत्सव में डीजे पर पांच सुपरहिट भोजपुरी गानों ने युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'लगावेलू जब लिपिस्टिक', 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा', 'राते दिया बुताके', 'कमरिया करे लपलप' और 'लॉलीपॉप लागेलू' जैसे गानों पर युवाओं ने खूब डांस किया और सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। कार्यक्रम 1 मार्च तक चलेगा आयोजक आलोक ने बताया कि 28 फरवरी को बड़ी संख्या में लोग जुटे। उन्होंने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम 1 मार्च तक चलेगा और आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उत्सव में प्रवेश के लिए टिकट 200 रुपये से शुरू हैं, जिन्हें बुक माई शो और डिस्टिक ऐप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। होली केवल ऑर्गेनिक रंगों से खेली जा रही आयुष प्रताप सिंह ने बताया कि होली केवल ऑर्गेनिक रंगों से खेली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी भी तरह के नशे या हुड़दंग की अनुमति नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा गया है। उन्होंने त्योहार को प्यार और शांति से मनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। युवाओं को संदेश दिया कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें उत्कर्ष नामक एक युवा ने बताया कि वह दोस्तों के कहने पर इस कार्यक्रम में आए हैं और होली खेलकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने अन्य युवाओं को संदेश दिया कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें।जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित यह होली उत्सव सिर्फ रंगों और संगीत का संगम नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और सुरक्षित उत्सव का संदेश भी देता नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भातखण्डे विश्वविद्यालय में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम:शताब्दी वर्ष समारोह में पूर्व छात्र ने दी प्रस्तुति
    Next Article
    लखनऊ में 'उत्सव वंदेमातरम्' कार्यक्रम:आकाशवाणी और भातखण्डे विश्वविद्यालय ने देशभक्ति का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment