Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानपुर में 16.70 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास:विधायक विपुल दुबे ने किया भूमिपूजन, लोगों का आवागमन होगा सुगम

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही के ज्ञानपुर (डीघ विकासखंड) में बुधवार को 16.70 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। विधायक विपुल दुबे ने गांधी नहर पुलिया के पास आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। यह परियोजना सिंहपुर नहर से खरगापुर प्रयागराज बॉर्डर तक सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत की गई है। इसके निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा। इस अवसर पर विधायक विपुल दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार हर क्षेत्र तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव के विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर प्रमोदचंद मौर्य ने विधायक के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस दौरान मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, शिवसागर शुक्ला और पंडित ध्रुवाचार्य समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गांधी प्रतिमा के साथ अभद्रता, अश्लील हरकतें कर बनाई रील:गांधी बाग में ईद के दिन राष्ट्रपिता के अपमान पर शहरवासियों में भारी आक्रोश
    Next Article
    पत्नी की मौत का बदला, प्रेमी को मार डाला:बेटे के साथ मिलकर सिर पर वार किया; गोली मारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment