Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की मौत का बदला, प्रेमी को मार डाला:बेटे के साथ मिलकर सिर पर वार किया; गोली मारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के शाहदरा बांगर गांव में हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पत्नी की मौत का बदला लेने के लिए पति ने उसके कथित प्रेमी की हत्या की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 23 मार्च की रात की है। मनोज नामक व्यक्ति ने अपने भतीजे भारत और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर 26 वर्षीय अक्षय पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसके बाद उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने और चश्मदीद गवाहों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा और वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अक्षय का आरोपी मनोज की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में पहले भी विवाद हुआ था। करीब छह महीने पहले मनोज की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से मनोज आक्रोश में था। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले अक्षय दिल्ली से गांव लौटा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर मनोज ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की इस साजिश को अंजाम दिया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने पुष्टि की कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानपुर में 16.70 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास:विधायक विपुल दुबे ने किया भूमिपूजन, लोगों का आवागमन होगा सुगम
    Next Article
    धुरंधर-2 में अतीक के कैरेक्टर पर मंत्री बोले-संत था क्या:भाजपा शासन में अतीक जेल गया या.... उंगली से ऊपर का किया इशारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment