Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न:नीलकंठ तिवारी बोले- डॉ. मुखर्जी ने 'दो विधान, दो प्रधान' का किया था विरोध

    3 hours ago

    2

    0

    भदोही के ज्ञानपुर स्थित चित्रांगन मैरेज लॉन में भाजपा द्वारा 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा' के तहत एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन पटेल नगर में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी के विधायक नीलकंठ तिवारी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान' के विरोध में बलिदान देने वाले पहले नेता थे। तिवारी ने युवाओं से डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्टार्टअप और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताया। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने के लिए हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। मिश्रा ने कहा कि भदोही का हर कार्यकर्ता 2027 में कमल खिलाने के लिए अभी से जुट जाए और पार्टी के कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने किया। मंच पर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक भदोही रविंद्र त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडे एवं हौसला प्रसाद पाठक सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मनीष पांडे, अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनीष अम्बष्ट, सतीश पांडे, विमल मिश्रा, गोवर्धन राय, जिला मंत्री सरिता बिंद, वेद मौर्य, योगेंद्र सिंह, पवन दुबे, रमेश सोनकर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, जिला मीडिया सह प्रभारी सौरभ मालवीय, मंडल अध्यक्ष स्वरूप बिन्द सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुरेश राणा बोले- अखिलेश नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    मिर्जापुर में विधायक ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया:जिले के पत्रकारों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बोले- मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment