Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुरेश राणा बोले- अखिलेश नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ठाकुर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि सुरेश राणा का प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह को देखकर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। साथ ही, प्रदेश में रिकॉर्ड तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सुरेश राणा ने कहा, "अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।" सुरेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही आज देश और प्रदेश में विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 54 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, नकलविहीन पर फोकस
    Next Article
    ज्ञानपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न:नीलकंठ तिवारी बोले- डॉ. मुखर्जी ने 'दो विधान, दो प्रधान' का किया था विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment