Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानेश कुमार की मां बोलीं- राक्षसों ने घर गंदा किया:गंगाजल छिड़का, आगरा में कांग्रेसियों ने दीवार पर 'वोट चोर' लिखा था

    19 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया। ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने कहा, “28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे। उन्होंने घर को गंदा किया था। अब घर को शुद्ध किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है। इसे शांतिपूर्वक और शांति के लिए किया गया। घर के बाहर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की महिलाएं जुटीं। सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे थे। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद CEC के घर पहुंचकर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया। ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा के विजय नगर में है। 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान घर की दीवार और मुख्य गेट पर कालिख पोत दी गई थी। साथ ही स्प्रे से ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ लिखा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नीम करौरी तपोस्थली में घुसा पानी, स्कूल डूबे:शाहजहांपुर में 6 फीट का मगरमच्छ कॉलोनी में घुसा; यूपी के 5 शहरों में बाढ़
    Next Article
    यूपी चुनाव में 200 सीट मांगने वाली कांग्रेस का सरेंडर:MLC की 11 सीटों में एक पर भी नहीं उतारा प्रत्याशी, दावेदार करते रहे इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment