Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया

    3 hours from now

    1

    0

    जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यहां जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत हटा दिया क्योंकि प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर के आसपास अहम स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और किसी भी अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल की ओर आने-जाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं और क्षेत्र में आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और बिना पूर्व अनुमति के किसी भी तरह के जमावड़े की अनुमति नहीं दी जाएगी।सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बने पेज ‘‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’’ ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस डिजिटल अभियान ने बाद में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘ऐसे समझौते...’: Harsimrat Badal ने SAD-BJP Alliance की अटकलों को फिर दी हवा, Punjab में होगी वापसी?
    Next Article
    Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment