Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Thane ACB ने 5000 रुपये रिश्वत लेते स्कूल क्लर्क को पकड़ा, Form 16 के लिए मांगी थी घूस

    3 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक स्कूल के वरिष्ठ लिपिक को, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से आयकर संबंधी दस्तावेज जारी करने के लिए, कथित तौर पर 5,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ठाणे एसीबी की निरीक्षक अनुपमा खरे ने बताया कि वागले एस्टेट इलाके में स्थित श्रीनगर विद्या मंदिर के वरिष्ठ लिपिक किसान महादेव पाटिल को बुधवार को संस्थान की कंप्यूटर प्रयोगशाला में रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, पाटिल ने चार साल का फॉर्म-16 जारी करने के लिए उससे कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। उन्होंने बताया कि उसने उसे यह रकम या तो स्कूल के चपरासी के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से देने या फिर गूगल पे के जरिए भुगतान करने को कहा था। रिश्वत देने की इच्छा नहीं होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने ठाणे एसीबी इकाई में इसकी शिकायत दर्ज कराई।अधिकारी ने बताया कि आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jantar Mantar पर बढ़ाई गई सुरक्षा, बिना अनुमति जुटे लोगों को पुलिस ने हटाया
    Next Article
    JSSC CGL अभ्यर्थियों ने Jharkhand सचिवालय पर किया प्रदर्शन, रद्द परीक्षाएं बहाल करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment