Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जर्जर तार से उतरे करंट से सांड की मौत, VIDEO:4 महीने पहले हुई थी जर्जर तार बदलने की शिकायत, घटना CCTV में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालवीय नगर गुरुद्वारा के पास आज रविवार सुबह 8:21 बजे बिजली विभाग की लापरवाही से एक छुट्टा जानवर यानि कि सांड की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा जर्जर बिजली के तार टूटने से खंभे में करंट उतरने के कारण हुआ पूरी घटना गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ आवारा पशु एक दरवाजे के पास खड़े थे। उनमें से एक सांड विद्युत पोल के किनारे खड़ी गाड़ी के बीच से निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। सांड की मौत के बाद स्थानीय निवासियों ने जेसीबी बुलाकर उसके शव को बाहर ले जाकर अंतिम संस्कार करवाया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने 19 जनवरी 2026 से ही जर्जर तारों और विद्युत पोल को हटाने के लिए बिजली विभाग को कई शिकायत पत्र दिए थे। इन शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने जर्जर विद्युत पोल और तारों को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। स्थानीय निवासी केबी सिंह ने बताया, आज सुबह एक आवारा जानवर करंट लगने से मर गया। यहां बंदरों का आतंक है, वे तार काट देते हैं। हमने बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तार नीचे लटका हुआ था, उसी में करंट उतरने से सांड की मौत हुई। हालांकि जब बिजली विभाग की अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो काफी फोन करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी अपना सरकारी नंबर भी नहीं उठाए और इस लापरवाही को लेकर बात भी नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा प्रताप प्रतिमा का 9 मई को अनावरण:फर्रुखाबाद में तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक
    Next Article
    नाबालिग बच्चों के अपहरण पर संत का अल्टीमेटम:मुजफ्फरनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप, धर्मांतरण की जताई आशंका, धरने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment