Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराणा प्रताप प्रतिमा का 9 मई को अनावरण:फर्रुखाबाद में तैयारियों को लेकर क्षत्रिय महासभा की बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के रोडवेज बस स्टेशन पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 9 मई को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शहर के एक होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अनावरण समारोह में पर्यटन मंत्री मुख्य अतिथि और परिवहन मंत्री विशिष्ट अतिथि होंगे। शहर के राजपूताना होटल में हुई इस बैठक में महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा जिले में स्थापित हुई है। अनावरण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 3 तस्वीरें देखिए… विधायक राकेश सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय मंत्री जीएस राठौर ने बताया कि यह कार्यक्रम सार्वजनिक है। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश पाल सिंह उपकारी, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी और पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कवि वैभव सोमवंशी ने किया। इस दौरान श्री राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष सुशील चौहान, जिला महासचिव प्रदीप राठौर, वीरांगना सभा की जिला अध्यक्ष किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने पति, प्रेमिका समेत 6 पर दर्ज कराया मुकदमा:दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
    Next Article
    जर्जर तार से उतरे करंट से सांड की मौत, VIDEO:4 महीने पहले हुई थी जर्जर तार बदलने की शिकायत, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment