Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस थाने में निकाह, उसी के बाहर 3 तलाक:बरेली में पत्नी बोली- पॉक्सो लगवाने के बाद शादी की; 35 दिन में ही रिश्ता तोड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में निकाह और तीन तलाक से जुड़ा मामला सामने आया है। इसमें जिस थाने में 18 मई को निकाह हुआ था, करीब 35 दिन बाद उसी थाना परिसर में पति ने तीन तलाक दे दिया। पत्नी आलिया का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने 10 लाख रुपए और स्कॉर्पियो गाड़ी मांगी। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने 16 अगस्त को पति इमरान रजा खां समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। वहीं, आलिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। बहन के निकाह में हुई थी इमरान से मुलाकात आलिया बुधौलिया की रहने वाली है। उसने बताया- बड़ी बहन साजिया का निकाह 1 मार्च, 2024 को मिनी बाईपास स्थित ब्लू मून मैरिज हॉल में हुआ था। इसमें मैरिज हॉल के मालिक तस्लीम रजा अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। इसी दौरान तस्लीम रजा ने मुझे अपने बेटे इमरान से मिलवाया। फिर हम दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे अफेयर हो गया। इमरान मुझे अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले जाता था। हम दोनों करीब दो साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान मैं लगातार इमरान से शादी करने के लिए कहती रही, लेकिन इमरान शादी की बात टलता रहा। शादी से इनकार पर थाने पहुंचा मामला जब मैंने शादी का दबाव बनाया, तो इमरान ने इनकार कर दिया। इसके बाद इमरान के परिवारवालों ने मेरे साथ मारपीट की और धमकी दी। मेरे पिता नहीं हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। इसलिए मैंने इमरान और उसके परिवार से शादी के लिए काफी मिन्नतें कीं। जब बात नहीं बनी, तो मैंने पुलिस की मदद ली। दिसंबर 2025 में POCSO केस दर्ज कराया आलिया ने बताया- उस समय मैं नाबालिग थी। मैंने 1 दिसंबर, 2025 को प्रेमनगर थाने में इमरान के खिलाफ POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद इमरान और उसके परिवार ने निकाह करने के लिए हां कर दिया। 18 मई, 2026 को हमारा थाना किला परिसर में निकाह कराया गया। निकाह के 35 दिन बाद तीन तलाक निकाह के बाद मैं इमरान के साथ ससुराल चली गई। कुछ समय बाद ही ससुरालवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। वो लोग 10 लाख रुपए और स्कॉर्पियो-N गाड़ी मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर मेरे साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। 7 जून को मैंने किला थाने में दहेज उत्पीड़न को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। थाने के बाहर ही पति ने दिया तीन तलाक आलिया ने बताया- 22 जून को पुलिस ने हम दोनों को बातचीत के लिए किला थाने बुलाया था। इस दौरान थाने के बाहर मेरे साथ गाली-गलौज की गई। फिर इमरान ने मुझे तीन तलाक दे दिया। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि 18 मई को जिस थाना परिसर में दोनों का निकाह हुआ, वहीं 35 दिन बाद तीन तलाक हो गया। आलिया की शिकायत पर पति इमरान के अलावा उसके पिता तस्लीम रजा खां, रूबी, गुड़िया, सलीम उर्फ पप्पन रजा खां, सानिया खान और जोहा को आरोपी बनाया गया है। CM योगी से लगाई न्याय की गुहार पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 20 अगस्त (आज) आलिया ने अपनी मां के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरा मामला बताया। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन, सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 4 केस में से 2 में बरी, 2 में दोषी थे तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में लाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र के पेट से आर-पार हुई 7 फीट की लाठी:गिल्ली-डंडा खेलते समय बाउंड्री से गिरा, कानपुर में डॉक्टरों ने ग्राइंडर से काटकर निकाला
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी बोले- एक हफ्ते तक घर-घर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment