Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:राम मंदिर चढ़ावा चोरी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी बोले- एक हफ्ते तक घर-घर जाएंगे

    17 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस देशव्यापी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपए के चंदे और चढ़ावे में चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले एक सप्ताह में घर-घर जाकर अभियान चलाएगी और जनता के बीच कथित चंदा-चढ़ावा चोरी के मामले को बड़े स्तर पर उजागर करेगी। 'SIT की रिपोर्ट सीलबंद तो मीडिया तक जानकारी कैसे पहुंची?' राजेंद्र पाल गौतम ने SIT की जांच को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने SIT को अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट/स्टेटस रिपोर्ट बंद लिफाफे में दाखिल करने को कहा था। ऐसे में SIT की जांच से जुड़े गोपनीय तथ्य मीडिया में कैसे सामने आए? पूरी खबर पढ़ें… मऊ में ओमप्रकाश राजभर बोले- 2027 में NDA के सामने नहीं टिकेगी सपा, इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि 2027 में NDA के सामने सपा नहीं टिकेगी। इस जन्म में सरकार नहीं बनेगी, अगली पैदाइश की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि उनके अलग होने के बाद सपा के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है, जो उस वोट को अपने पक्ष में ला सके। अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को भी 'दिवास्वप्न' बताया। उन्होंने कहा कि अब उनके अलग होने के बाद अखिलेश परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर… शामली में ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक, डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलटा यूपी के शामली में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद दूसरी लेन में पलट गया। फ्यूल टैंक ब्लास्ट होने के कारण तेज धमाके के साथ ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने केबिन से बाहर निकलने की कोशिश की, पर हाथ फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल सका और केबिन में जिंदा ही जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि करीब डेढ़ किलोमीटर से लपटें दिखाई दे रही थीं। आग को बुझाने में तीन दमकलों को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक में अनाज की बोरियां लदी थीं और चालक पिंदर सिंह मुजफ्फरनगर से चावल लेकर करनाल जा रहा था। मृतक ट्रक चालक हरियाणा के करनाल का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। परिजन भी सुबह हरियाणा पहुंच गए। मामला जिला मुख्यालय से मेरठ-करनाल हाईवे पर करनाल बॉर्डर के पास जिंजाना थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…. सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भड़कीं मायावती, बोलीं- लाठी नहीं, सही नीयत से काम ले सरकार बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2013 के बाद जन्मे जेन-अल्फा बच्चे बेहतर शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। किताबों और खेलने की उम्र में ये बच्चे ‘स्कूल ठीक करो’ जैसे अभियानों से जुड़कर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि सरकारें सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के बजाय इसकी लगातार अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भवन, शिक्षक, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने सरकारों से बच्चों की शिक्षा संबंधी मांगों पर सही नीयत और नीति से काम करने और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग से बचने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर…. गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया गोरखपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) से मंगलवार रात करीब 8:30 बजे तीन छात्राएं हॉस्टल से भाग गईं। नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थानों की पांच पुलिस टीमें जांच में जुट गईं। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे तक तीनों छात्राओं को बिहार से बरामद कर लिया। तीनों छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में रखकर काउंसिलिंग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में दो गोतस्करों से मुठभेड़, एक अरेस्ट:पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलियां चलाई सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में बुधवार रात गोकशी की कोशिश कर रहे दो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सांपलाखत्री गांव के जंगल में टीम पहुंची थी। वहां दोनों आरोपी गोवंश के पास गोकशी की तैयारी कर रहे थे। मौके से जिंदा गोवंश, तमंचा, कारतूस, बाइक और उपकरण बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में 1.13 करोड़ की ठगी:निवेश के नाम पर लगाया पैसा, निकालने के कहने पर ठगों ने संपर्क तोड़ा नोएडा में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपए ठग लिए। जालसाजों ने वॉट्सऐप पर संपर्क कर उन्हें निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में 50 हजार रुपए निवेश कराने के बाद 9 हजार रुपए का रिटर्न देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद कारोबारी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए जालसाजों के खातों में 1.13 करोड़ रुपए जमा कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस थाने में निकाह, उसी के बाहर 3 तलाक:बरेली में पत्नी बोली- पॉक्सो लगवाने के बाद शादी की; 35 दिन में ही रिश्ता तोड़ा
    Next Article
    'प्रपोज करने पर गालियां दीं, इसलिए मार डाला':प्रयागराज में 4 साल की बेटी के सामने महिला का गला रेता, बोला- मुझसे शादी नहीं कर रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment