Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेसीबी चालक ने ऑफिस में फांसी लगाई:सुबह वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड का मैसेज डाला, पत्नी ने पार्टनर्स पर लगाया हत्या का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक जेसीबी चालक का शव उसके ऑफिस में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय ब्रिजेंद्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से चल रहे पारिवारिक विवाद का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाट्सएप ग्रुप में 10 लोग, सुबह मैसेज किया मृतक के भाई के बेटे के अनुसार, आत्महत्या से पहले ब्रिजेंद्र ने सुबह करीब तीन बजे वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया था, जिसमें लगभग दस लोग शामिल थे। इस ग्रुप में उसने आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। मायके से पहुंची पत्नी ने लगाए आरोप हालांकि, मृतक की पत्नी दुर्गेश ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति के दो जेसीबी पार्टनर जयसुख और रामौतार ने मिलकर उनकी हत्या की है। दुर्गेश घटना की जानकारी मिलने पर अपने मायके से घटनास्थल पहुंची थीं। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी ब्रिजेंद्र की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी छह महीने की एक बेटी है। वह अपने भाई मोहन के साथ रहता था। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहटौर में 100 करोड़ के काम कराए:भाजपा विधायक ओम कुमार बोले– कंपोजिट स्कूल और ITI बनवाया, मुख्यमंत्री मुझे निराश नहीं करते
    Next Article
    अलविदा जुमा की नमाज आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट:जामा मस्जिद पर 1.45 बजे होगी नमाज, नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment