Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमा की नमाज आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट:जामा मस्जिद पर 1.45 बजे होगी नमाज, नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

    12 hours ago

    1

    0

    रमजान माह के जुमा अलविदा की नमाज आज सभी मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। पुलिस-प्रशासन भी नमाज को लेकर अलर्ट है। नगर निगम ने मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया है। जामा मस्जिद पर दोपहर 1.45 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए यहां व्यापक स्तर पर तैयारी की गई ह। नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया-जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फोगिंग भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया गया है, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम की टीमें शुक्रवार को अलग सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फोगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेसीबी चालक ने ऑफिस में फांसी लगाई:सुबह वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड का मैसेज डाला, पत्नी ने पार्टनर्स पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    अलविदा की नमाज पर बरेली छावनी में तब्दील:मस्जिदों पर सुरक्षा का पहरा, एसपी सिटी बोले खुले में नहीं होने दी जाएगी नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment