Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहटौर में 100 करोड़ के काम कराए:भाजपा विधायक ओम कुमार बोले– कंपोजिट स्कूल और ITI बनवाया, मुख्यमंत्री मुझे निराश नहीं करते

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम कुमार का कहना है कि मैंने अपने क्षेत्र में 100 करोड़ के काम कराए हैं। आज भी किसी काम के लिए मुख्यमंत्री के पास जाता हूं तो वो निराश नहीं करते। ITI कॉलेज और पुल बनवाए हैं। आगे भी चुनाव लड़कर जनता की सेवा करता रहूंगा। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपने अपनी विधानसभा क्षेत्र में कौन से बड़े काम कराए? जवाब: नहटौर में 100 करोड़ रुपए से ऊपर के काम पूरे हुए हैं। 13 करोड़ का हल्दौर में आईटीआई कॉलेज और 25 करोड़ से सुंदरपुर में कंपोजिट विद्यालय बनवाने का काम किया है। 5 करोड़ की लागत से जसमोरा में और 3 करोड़ 90 लख रुपए से पाडली मांडू में पुल बनवाए हैं। 20 करोड़ रुपए के कार्य नगर पालिका से कराए गए हैं। जिस काम के लिए मैं मुख्यमंत्री के पास जाता हूं, मुझे वो निराश नहीं करते। यहां की जनता ने मुझे तीन बार लगातार जिताकर विधायक बनाया है। सवाल: विकास कार्यों में 10 में से कितने नंबर देंगे आप जवाब: मैं 10 में से पूरे 10 दूंगा। कोई कमी किसी तरह की छोड़ी नहीं है। इइगर जनता को कहीं कमी नगर आए तो हमें तुरंत बताएं। सवाल: 27 का चुनाव करीब है, क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: चुनाव करीब है। पार्टी हमें टिकट देगी और हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। समीकरण बहुत अच्छा है। सवाल: कोई बड़ा काम क्षेत्र में जो रह गया हो, आप करना चाहते हों? जवाब: काम जितने भी कराये जाएं, कम ही हैं। योगी के मुख्समंत्री बनने के बाद कांवड़ यात्रा हो, या रमजान का महीना हो। सब अच्छे से हो रहे हैं। किसी भाई को कोई परेशानी नहीं है। यहां कानून का राज है। जनता योगी को फिर से सीएम बनाना चाहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रचाई शादी, 4 महीनों से छिपकर जी रहे:अब जान बचाने के लिए दर-दर भटक रहा प्रेमी जोड़ा; सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार
    Next Article
    जेसीबी चालक ने ऑफिस में फांसी लगाई:सुबह वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड का मैसेज डाला, पत्नी ने पार्टनर्स पर लगाया हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment