Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जस्ट डायल पर फर्जी आईडी से 65 लाख की ठगी:फर्रुखाबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 100 से अधिक शिकायतें दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद पुलिस ने जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देशभर में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक प्रेस वार्ता में बताया कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव पुत्तू सिंह का गुडेरा निवासी जागेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जागेश्वर सिंह अपने मोबाइल से जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाता था। इन आईडी पर आने वाली इंक्वायरी पर वह व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए लोगों को ट्रांसपोर्ट सुविधा मुहैया कराने का झांसा देता था। वह बुकिंग एडवांस के नाम पर धोखाधड़ी करता था। लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी तिरुपति लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के नाम से बने जीएसटी, आरसी और ऑनलाइन फर्जी बैंक ट्रांजैक्शन रसीदें तथा अन्य फर्जी दस्तावेज भेजता था। इस तरह वह साइबर ठगी को अंजाम देता था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के नाम पर अब तक लगभग 65 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों में धोखाधड़ी से संबंधित व्हाट्सएप चैट और भेजे गए फर्जी दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हरियाणा पुलिस द्वारा भी पहले साइबर ठगी के मामले में जेल भेजा जा चुका है। एक सैमसंग कीपैड मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिस पर 35 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी के नाम से चार सिम कार्ड थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह करीब डेढ़ वर्ष से इस कार्य में सक्रिय था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 टन मिलावटी मैदा की 620 बोरियां जब्त:श्रीहरि ब्रांड मैदा में पैकिंग-लेबलिंग का उल्लंघन, गंदगी पर कारोबार बंद
    Next Article
    रायबरेली में कार ने दुकानदार को मारी टक्कर, मौत:एक गंभीर घायल, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार; तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment