Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में कार ने दुकानदार को मारी टक्कर, मौत:एक गंभीर घायल, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार; तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दीखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे स्थित दुकान पर मौजूद दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामफल पुत्र कंधई, निवासी बल्दीखेड़ा, अपनी परचून और पंचर की दुकान पर थे। वह कानपुर के अकबरपुर निवासी गिरिजेश कुमार पुत्र पटवारी की साइकिल का पंचर बना रहे थे। तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र का है। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि, पीछे आ रही एक अन्य कार के चालक ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर टोल प्लाजा पर कार को रोका, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद गिरिजेश को मृत घोषित कर दिया। रामफल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक गिरिजेश के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक गिरिजेश की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके पति अपने परिवार के साथ किराए पर रहकर फेरी लगाकर गुब्बारे बेचने का काम करते थे। उनके दो जुड़वा बेटे राम और श्याम (9) तथा एक बेटी लक्ष्मी (1) हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जस्ट डायल पर फर्जी आईडी से 65 लाख की ठगी:फर्रुखाबाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 100 से अधिक शिकायतें दर्ज
    Next Article
    अमेठी में खाद्य विभाग की छापेमारी:डेढ़ लाख का तेल जब्त, तीन नमूने लैब भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment