Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसवंतनगर सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल:कचौरा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायलों को सीएचसी में इलाज जारी

    3 hours ago

    2

    0

    जसवंतनगर में बुधवार तड़के करीब 3 बजे कचौरा बाईपास मार्ग पर सिरहौल नहर पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्प्लेंडर बाइक (UP83AH8893) को टक्कर मार दी। इस बाइक पर चार लोग सवार थे, जो कचौरा घाट के पास स्थित लखेरा कुआं से नगला खुशाली गांव की ओर जा रहे थे। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक शुभम वर्मा अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल आर्या चिकारा, सनोज कुमार और सुशील कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद नगला खुशाली निवासी रईस पाल (25) पुत्र मुन्नीलाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में नगला खुशाली निवासी रंजीत (35) पुत्र सरनाम सिंह, ऊनवा थाना चौबिया निवासी पंकज (25) पुत्र सुरेश चंद्र, और नगला मोती थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी अजीत (28) पुत्र कुंवर सेन शामिल हैं। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार थार बिजली पोल से टकराई, चालक गंभीर घायल:मुजफ्फरनगर में सड़क पर बिखरे तार, वाहन क्षतिग्रस्त
    Next Article
    रायबरेली में दो समुदायों के बीच मारपीट:छुट्टे पैसे को लेकर विवाद, पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment