Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में दो समुदायों के बीच मारपीट:छुट्टे पैसे को लेकर विवाद, पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में छुट्टे पैसे को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी दुकानदारों को हिरासत में लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे की है। बीती 20 अप्रैल को सालिक राम दीक्षित अपनी पत्नी रेखा दीक्षित के साथ एक दुकान पर सामान लेने गए थे। 500 रुपये के छुट्टे पैसे न होने पर दुकानदार और सालिक राम दीक्षित के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार इमरान सिद्दीकी और कामरान सिद्दीकी (पुत्र आलम सिद्दीकी) ने सालिक राम दीक्षित के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपी दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। महाराजगंज के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यह विवाद 20 अप्रैल को हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता हो गया था। हालांकि, 22 अप्रैल को इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जसवंतनगर सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल:कचौरा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायलों को सीएचसी में इलाज जारी
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेसवे हत्याकांड का खुलासा:मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, गला दबाकर की थी महिला की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment