Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में पेलेट गन से जबलपुर का युवक घायल:छर्रे लगने से हुआ आंख का ऑपरेशन; रोशनी बचेगी या नहीं, पट्टी खुलने पर पता चलेगा

    9 hours ago

    1

    0

    20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान जबलपुर (पाटन) निवासी 25 वर्षीय इरशाद मंसूरी पेलेट गन के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। छर्रा सीधे उनकी आंख में लगा है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अस्पताल पहुंचकर इरशाद का हालचाल जाना। इंदौर से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद इरशाद दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने दोस्तों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। देखिए तस्वीरें आंख की पट्टी खुलने का इंतजार इरशाद के बड़े भाई शेख मुस्तफा मंसूरी ने बताया- 20 जुलाई की शाम करीब 8 बजे दोस्त के जरिए घटना का पता चलते ही पिता दिल्ली रवाना हो गए और फिलहाल, अस्पताल में देखभाल कर रहे हैं। इरशाद की आंख का ऑपरेशन हो चुका है। हालांकि, रोशनी पर कितना असर पड़ा है और कितना नुकसान हुआ है, इसका सही अंदाजा डॉक्टरों की पट्टी हटाने के बाद ही लग पाएगा। प्रदर्शनकारियों को मिले बेहतर इलाज मुस्तफा ने बताया कि परिवार को इरशाद के प्रदर्शन में जाने की जानकारी पहले से नहीं थी। फिलहाल, पूरा ध्यान उनके जल्द स्वस्थ होने पर है। मुस्तफा ने मांग की कि प्रदर्शन में घायल हुए सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत राय व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें उचित हैं और सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। -------------------------------------- ये खबरें भी पढ़ें पेलेट्स से जख्मी इरशाद से बोले नड्डा-प्रोटेस्ट में क्यों गए:हॉस्पिटल ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी, ठीक होकर फिर जंतर-मंतर जाऊंगा 25 साल के इरशाद शेख दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं। चेहरे और आंख पर जख्म के निशान हैं। गुरुग्राम में नौकरी करने वाले इरशाद 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में गए थे। तभी पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पढ़ें पूरी खबर 'बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं':भोपाल के अभिनेता रजा मुराद ने जंतर मंतर लाठीचार्ज पर उठाए सवाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज के ही बच्चे हैं, इसलिए उनके जख्मों पर "मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं।" पढ़ें पूरी खबर "हम तो शहीद हैं, हर युग में जन्म लेंगे...":मऊगंज का किसान बेटा दिल्ली के आंदोलन में घायल; 40 लाख लोगों ने देखा वीडियो अपने ही जवान गुलाम थे। उन्होंने गोली मारी थी। अब में सिर्फ फर्क इतना है। आपने लाठी मारी है। हम तो शहीद हैं। हर युग में जन्म लेंगे। तुम क्या सोचते हो हम मर जाएंगे? तुम हमारे नौकर हो। हम तुम्हारे मालिक हैं। हर युग में जन्म लेके तुम्हारी औकात बताएंगे। ये शब्द मऊगंज के 38 वर्षीय किसान अनिल सिंह के हैं, जो 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद उन्होंने कहे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदर्शन में 'डांस इंडिया डांस' जैसा नजारा:सरदारजी भोजपुरी गाने पर नाचे; कोई स्पीकर तो कोई झाड़ू लेकर झूमा
    Next Article
    प्रदर्शन के दौरान हेल्थ भी, एंटरटेनमेंट भी:किसी ने बैडमिंटन खेला, ग्रुप ने गाना गाया- ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment