Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जुड़वा बच्चियों के शव डस्टबिन के पास फेंके:बलिया में मां ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन से पहले 60 हजार जमा कराए थे

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया में महिला की डिलीवरी के दौरान जुड़वा बेटियों की मौत हो गई। महिला को होश न आने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब अस्पताल के स्टाफ ने बच्चियों के शव टॉयलेट के डस्टबिन के पास फेंक दिए। पुलिस ने मामले में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल को सील किया है। परिवार के मुताबिक, उन्हें आशा बहू सरकारी की जगह सीएमओ दफ्तर के बाहर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल लेकर आई थी। यहां गंभीर केस बताकर 60 हजार रुपए लिए थे। घटना शुक्रवार की है, आज महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया। संचालक बोला- डॉक्टर बेटे से अच्छा ऑपरेशन कराएंगे दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा गांव के रहने वाले सोनू यादव ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी रिंकू यादव (28) प्रेग्नेंट थी। शुक्रवार सुबह पेन होने पर उन्होंने गांव की आशा बहू को सूचना दी। आशा बहू रिंकू को दुबहड़ सीएचसी या महिला अस्पताल के बजाय सीएमओ दफ्तर के पास स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल ले गई। सोनू यादव के मुताबिक, अस्पताल संचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अपने डॉक्टर बेटे आदित्य सिंह से ऑपरेशन कराने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे रिंकू को भर्ती कराया गया। डॉ. चंद्रशेखर ने ऑपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपए जमा कराए। उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि मरीज का बीपी कम है, लेकिन डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा। ऑपरेशन के बाद दो बच्चियां पैदा हुईं, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत बताया। कई बार डॉक्टर से पत्नी की हालत पूछी तो डॉक्टर ठीक होने का भरोसा देते रहे। डॉक्टर ने 24 से 36 घंटे का समय लगने की बात कही। बाद में हालत बिगड़ने पर अस्पताल की एंबुलेंस से मऊ के फातिमा अस्पताल भेज दिया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज को पहले से मृत बताया। ACMO बोलीं- बच्चियों के शव डस्टबिन के पास मिले एसीएमओ डॉ. मंजू रानी ने बताया- उन्हें प्रसूता की मौत की सूचना मिली थी। महिला का ऑपरेशन हुआ था और दो बच्चियां पैदा हुई थीं। जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बच्चों के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जब हमने परिजन से पूछा तो उन्होंने इनकार किया। इसके बाद परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंची गई। तलाशी के दौरान दोनों बच्चियों का शव टॉयलेट के डस्टबिन के पास मिला। महिला की मौत भी अस्पताल में ही हुई थी डॉ. मंजू रानी ने आशंका जताई कि प्रसूता की मौत भी बलिया के पूर्वांचल अस्पताल में हुई थी। मरीज को देखने के बाद लग रहा है कि वह यहीं एक्सपायर हो गई थी। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। डॉक्टर साहब को पुलिस ले गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 5 सदस्यीय टीम जांच कर रही सीएमओ ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू रानी, डीएसओ डॉ. अभिषेक मिश्रा, डिप्टी डीआईओ डॉ. शशि प्रकाश तथा जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय को शामिल किया गया है। टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ASP दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि बलिया की कोतवाली में परिवार वालों ने शिकायत दी है। पुलिस ने ऑपरेशन करने वाले डा.आदित्य सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ---------------------------- यह भी पढ़ें यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं:बाली भी उतारी, ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने में SHO ने लड़की से की बदसलूकी:प्रयागराज में बोले- तू हमें सिखाएगी, मारकर नाक फोड़ देंगे
    Next Article
    'राहुल के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते हैं':प्रयागराज में रवि किशन बोले- कांग्रेस को कांशीराम याद आ रहे, मंच से गाना गाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment