Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राहुल के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते हैं':प्रयागराज में रवि किशन बोले- कांग्रेस को कांशीराम याद आ रहे, मंच से गाना गाया

    5 hours ago

    1

    0

    ‘कांग्रेस को 65 साल तक दलित महापुरुषों की याद नहीं आई। लेकिन, अब वजूद खत्म होते देख उन्हें नए नाम याद आ रहे हैं। जैसे राहुल गांधी के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते हैं, उसी तरह उनकी सोच पर भी सब हंसते हैं।’ यह बात गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने शनिवार को कही। रवि किशन प्रयागराज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत सरस मेला-2026 के शुभारंभ में आए थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान रवि किशन ने मंच से गाना गाया- जईसन सोचले रहनी अईसन धनिया मोर बाड़ी…। रवि किशन ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश को विराट स्वरूप दिया है। उसी का नतीजा है कि आज विपक्ष उन नामों को आगे ला रहा, जिन्हें उन्होंने दशकों तक नजरअंदाज किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मोदी ने कांग्रेस को ऐसा सोचने पर मजबूर कर दिया है। देश में एलपीजी गैस की किल्लत अफवाह ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों को रवि किशन ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष एलपीजी को लेकर झूठी अफवाहें फैला रहा है। उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बुकिंग पर सिलेंडर मिल रहा है। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर विपक्ष को घेरा रवि किशन ने कहा- पीएम मोदी ने उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संसद की कार्यवाही बाधित होने पर नाराजगी जताते हुए रवि किशन ने आंकड़ों के जरिए हमला किया। कहा कि संसद चलाने पर जनता की गाढ़ी कमाई के 9 करोड़ रुपए रोज और ढाई लाख हर मिनट खर्च होता है। विपक्ष का पेपर फाड़ना और हंगामा करना देश का बड़ा नुकसान है, जिसे जनता देख रही है। यूजीसी बिल और सवर्णों की नाराजगी के सवाल पर रवि किशन ने साफ किया कि ब्राह्मण और पूरी सवर्ण बिरादरी मोदी-योगी सरकार के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योगी-मोदी के राज में किसी भी सवर्ण पर कोई गलत कानूनी प्रहार या अन्याय नहीं होने पाएगा। योगी के राज में माफिया खत्म, अब आते हैं कलाकार इस दौरान रवि किशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'साइको सैयां' का भी जिक्र किया। उन्होंने गोरखपुर के बदलाव पर कहा कि पहले वहां माफिया का राज था, लेकिन अब वहां माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार और साहित्यकार आ रहे हैं। एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का टार्गेट रवि किशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। कहा- देश में एक करोड़ महिला समूहों को 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे हर घर में महिलाओं और बेटियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना बताया। कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। रवि किशन ने प्रयागराज में हुए इस समागम को ऐतिहासिक बताया और हजारों महिलाओं की भागीदारी देखकर गर्व महसूस किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। केशव बोले- गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें केशव ने कहा कि इस मेले में गरीब परिवारों की महिलाएं अपने बनाए हुए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाती हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग खरीदते हैं। इससे उनकी आय बढ़ती है। उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। सरकार की कोशिश है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और गरीब परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होकर समृद्धि की ओर बढ़ें। ऐसे आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुड़वा बच्चियों के शव डस्टबिन के पास फेंके:बलिया में मां ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन से पहले 60 हजार जमा कराए थे
    Next Article
    बाराबंकी में 13 साल की बच्ची का अपहरण:बदमाशों ने वीडियो कॉल किया, पुलिस को बताने पर दी मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment