Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में चौकीदार की जलकर मौत:प्रधान के बेटे पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, हैंडपंप विवाद में हुई घटना

    5 hours ago

    1

    0

    भदोही में दलित चौकीदार जैसलाल सरोज की पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में मौत हो गई है। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हुई। पुलिस ने इस मामले में अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। यह घटना सोमवार सुबह ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के पिपरगांव में हुई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान रामनाथ यादव के पुत्र कमलेश यादव ने जैसलाल सरोज (55) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जैसलाल हैंडपंप की पाइप ठीक कराने की फरियाद लेकर प्रधान के घर गए थे, जहां विवाद हो गया। आग लगने से जैसलाल सरोज 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उन्हें महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की सूचना प्रधान ने ही पीआरवी पुलिस को दी थी। बाद में जैसलाल और उनके परिजनों ने प्रधान पुत्र कमलेश यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। इस मामले में पहले ही थाना ज्ञानपुर में कमलेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 118(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जैसलाल सरोज की मौत के बाद, मुकदमे में अब हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम पोस्टमार्टम कराने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी है और सीओ ज्ञानपुर द्वारा पूरे प्रकरण की विवेचना की जा रही है। आरोपी को आज कोर्ट के सामने पेश कर रिमांड ली जाएगी। एसपी ने बताया कि मरने से पूर्व जो पीड़ित द्वारा बयान दिया गया था, उसको संज्ञान में लेते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं हैं और उन्हें शासन की ओर से मुआवजा दिलाने सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि 55 वर्षीय दलित जैसलाल सरोज गांव में चौकीदार भी था। कथित तौर पर उसकी निर्दयतापूर्ण हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान, कला प्रदर्शनी आयोजित:छात्रों ने नवाचारों और मॉडलों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया
    Next Article
    सिपाही मीनाक्षी को पुलिस ने माना इंस्पेक्टर का हत्यारोपी:चार्जशीट में दावा- प्लांड मर्डर हुआ, सिर पर जख्म, गोली का निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment