Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलर ने 15 साल की सेल्स गर्ल से रेप किया:कानपुर में फॉर्म हाउस ले गया, न्यूड करके मालिश कराई

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार को एक ज्वेलर को 15 साल की सेल्स गर्ल से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ज्वेलर ने लड़की को अपनी दुकान पर नौकरी दी। फिर शोरूम में बने कमरे और फॉर्म हाउस ले जाकर रेप किया। साथ ही न्यूड करके शरीर की मालिश कराई। विरोध करने पर चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। ज्वेलर की हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवालों ने रेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ज्वेलर अशोक कुमार को उसके फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला फजलगंज थाने का है। लड़की बोली- फॉर्म हाउस को बना रखा था अय्याशी का अड्‌डा फजलगंज के दर्शनपुरवा में अशोका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इसका मालिक अशोक कुमार है। फजलगंज में ही रहने वाली 15 साल की लड़की ने 1 मई को दुकान में 15 हजार रुपए महीने पर नौकरी जॉइन की थी। लड़की बताती है- कुछ दिन तो सब ठीक था, लेकिन इसके बाद दुकान मालिक अशोक कुमार ने गंदे-गंदे इशारे करने शुरू कर दिए। मैंने पहले तो उसे इग्नोर किया। इसी बीच एक दिन वह मुझे दुकान के भीतर कमरे में काम के बहाने ले गया। फिर वहां मुझे दबोचकर अश्लीलता शुरू कर दी। विरोध करने पर कहा कि मुंह से आवाज निकाली तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी। साथ ही चोरी के केस में फंसाकर तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जेल भिजवा दूंगा। इसके बाद वह मुझसे जबरन अपने शरीर की मालिश करवाने लगा। फिर स्कूटी सिखाने के बहाने बिठूर स्थित अपने फॉर्म हाउस ले गया था। वहां उसने मुझे अपने कमरे में बंधक बना लिया। मुझे पूरी तरह से न्यूड करके अश्लीलता शुरू कर दी। बंद कमरे में अपने साथ न्यूड हालत में रखा इसके बाद मुझे पूरे दिन बंद कमरे में अपने साथ न्यूड हालत में रखा। फॉर्म हाउस को उसने अय्याशी का अड्‌डा बना रखा था। वहां उसके पास अश्लील सामग्री भी थी। विरोध करने पर वह कहता था कि अगर शिकायत कि तो सबको हिस्ट्रीशीटर से जान से मरवा दूंगा। इसके बाद वह रोजाना मुझे किसी न किसी बहाने से फॉर्म हाउस ले जाता। वहां घंटों न्यूड करके बंधक बनाए रखता था। विरोध करने पर यातनाएं देता और पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता था। उसकी दुकान पर पुलिसवालों का भी आना-जाना था। इस वजह से मैं दहशत में थी कि मेरी तो कहीं सुनवाई भी नहीं होगी। 10 मई रिपोर्ट दर्ज कराई, आज हुई गिरफ्तारी लड़की कहती है- रोज-रोज की हरकतों से परेशान होकर मैंने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद हम लोगों ने 10 मई को फजलगंज थाने में अशोक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच की, तो आरोप सही मिले। इसके बाद पुलिस ने 16 जून को अशोक कुमार के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के चंद घंटे के भीतर ही अशोक कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने अशोक के फॉर्म हाउस से अश्लील सामग्री, सेक्सवर्धक दवाएं और अन्य चीजें बरामद की हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया गया। पहले भी महिला कर्मचारी से रेप में जेल गया था फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया- अशोक के खिलाफ उसके शोरूम में काम करने वाली पंजाब की एक युवती ने 29 नवंबर, 2018 को रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके साथ भी शोरूम में बने कमरे और फॉर्म हाउस में ले जाकर ठीक इसी तरह से हैवानियत की गई थी। तब भी अशोक को जेल भेजा गया था। करीब साढ़े 9 महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटा था। इसके बाद अब फिर से नाबालिग कर्मचारी से रेप का केस दर्ज कराया है। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू के घर से सोना मिला, गोपाल राव का भतीजा रडार पर; बोरे में लगेज लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था अयोध्या का भव्य राम मंदिर यहां आने वाले चढ़ावे की चोरी को लेकर सुर्खियों में है। 7 जून से शुरू हुए आरोपों के दौर के एक हफ्ते में ही शासन की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) जांच करने पहुंच गई। पहले दिन 15 जून को करीब 6 घंटे तक मंदिर में रही। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बात की। इसके अलावा कई स्तर पर जांच की। इससे पहले 5 कर्मचारियों से करीब 2 करोड़ रुपए कैश, 1 कार और 3 आईफोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भी 2 बड़े खुलासे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम से BJP नेता बोला-जय श्रीराम कहो, तभी प्रसाद मिलेगा:सिद्धार्थनगर में हंसते हुए 2 पूड़ी-सब्जी के लिए रखी शर्त
    Next Article
    यूपी में अब 24 जून तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल:योगी सरकार ने बदली व्यवस्था; पहले 15 जून तक होती थी छुट्‌टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment