Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम से BJP नेता बोला-जय श्रीराम कहो, तभी प्रसाद मिलेगा:सिद्धार्थनगर में हंसते हुए 2 पूड़ी-सब्जी के लिए रखी शर्त

    1 day ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने भंडारे में प्रसाद देने से पहले मुस्लिम व्यक्ति से जय श्रीराम और जय श्रीकृष्ण के नारे लगवाए। मुस्लिम व्यक्ति हाथ में पत्तल लेकर बीजेपी नेता के पास पहुंचा। काउंटर के पीछे खड़े भाजपा नेता ने कहा- पहले जय श्री राम बोलो, तभी प्रसाद मिलेगा। मुस्लिम व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए जय श्रीराम बोला। इसके बाद भाजपा नेता ने जय श्रीकृष्ण भी बोलने को कहा। फिर उसने मुस्लिम बुजुर्ग के पत्तल में 2 पूरी और सब्जी परोसी। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोग तमाम प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक सौहार्द का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे धार्मिक पहचान के आधार पर शर्त रखने का मामला बताया है। मामला भानवपुर ब्लॉक क्षेत्र का है। भाजपा नेता की पहचान लवकुश ओझा के रूप में हुई। इनकी पत्नी शशिकला ओझा ब्लॉक प्रमुख हैं। खुद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, ज्येष्ठ मंगलवार को डुमरियागंज ब्लॉक के सामने जिला पंचायत मार्केट में भंडारा आयोजित हुआ था। दो बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। जिसमें विभिन्न संगठनों और बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे। इसी दौरान मुस्लिम बुजुर्ग को खाना देने से पहले जय श्रीराम बोलने को कहा गया। वीडियो में भानवपुर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा प्रसाद वितरण करते दिखाई दे रहे हैं। एक स्टॉल पर बड़े बर्तनों में पूड़ी-सब्जी रखी है। कई लोग कतार में खड़े होकर प्रसाद ले रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में लवकुश ओझा सामने खड़े सफेद टोपी पहने एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से 'जय श्रीराम' बोलने के लिए कहते हैं। बुजुर्ग मुस्कुराते हुए उसके शब्द को दोहराते हैं। इसके बाद परोसने वाला व्यक्ति 'जय श्रीकृष्ण' और फिर 'जय श्रीराम' का जयकारा लगाता है और कहता है कि जय श्रीराम मिलेगा तभी तो प्रसाद मिलेगा। इसके बाद वह बुजुर्ग की पत्तल में पूड़ी और सब्जी परोस देता है। बुजुर्ग प्रसाद लेकर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद अन्य लोग भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और प्रसाद वितरण का क्रम सामान्य रूप से चलता नजर आ रहा है। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… सोशल मीडिया पर लोग बोले- क्या प्रसाद के लिए भी शर्त होनी चाहिए? -------------------- ये खबर भी पढ़ें… राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू के घर से सोना मिला, गोपाल राव का भतीजा रडार पर; बोरे में लगेज लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था अयोध्या का भव्य राम मंदिर यहां आने वाले चढ़ावे की चोरी को लेकर सुर्खियों में है। 7 जून से शुरू हुए आरोपों के दौर के एक हफ्ते में ही शासन की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) जांच करने पहुंच गई। पहले दिन 15 जून को करीब 6 घंटे तक मंदिर में रही। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बात की। इसके अलावा कई स्तर पर जांच की। इससे पहले 5 कर्मचारियों से करीब 2 करोड़ रुपए कैश, 1 कार और 3 आईफोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भी 2 बड़े खुलासे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बारिश की भविष्यवाणी करता है जगन्नाथ मंदिर:गुंबद में लगे पत्थर पर आई बूंदें, लेकिन टपकी नहीं, दावा- अभी अच्छी बारिश के संकेत नहीं
    Next Article
    ज्वेलर ने 15 साल की सेल्स गर्ल से रेप किया:कानपुर में फॉर्म हाउस ले गया, न्यूड करके मालिश कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment