Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलरी शॉप से 25 ग्राम के सोने के कंगन चोरी:आल्टो से आए मुरादाबाद के तीन चोरों ने की वारदात, एक गिरफ्तार, दो फरार

    12 hours ago

    1

    0

    संभल के असमोली गांव में दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यापारी की दुकान से 25 ग्राम सोने के कंगन चोरी हो गए। ज्वेलरी खरीदने के बहाने आए तीन चोरों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चोरों की तलाश जारी है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे असमोली गांव स्थित पवन कुमार की शांति ज्वेलर्स दुकान पर हुई। चोर आल्टो गाड़ी (UP 16V1710) से आए थे। उन्होंने दुकान पर लगभग एक से दो घंटे बिताए और ज्वेलरी खरीदने का नाटक करते हुए 25 ग्राम वजन के सोने के कंगन अपनी जेब में रख लिए। जब तीनों चोर अचानक दुकान से जाने लगे, तो दुकानदार पवन कुमार की नजर अपने सामान पर पड़ी। कंगन गायब देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान दो चोर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक चोर को उसकी आल्टो गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर ने अपनी पहचान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव निवासी महावीर पुत्र बदलू के रूप में बताई है। सर्राफा व्यापारी पवन कुमार के शोर मचाने पर जरीफ अहमद, ललित वर्मा और हेमंत जैसे स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पवन कुमार की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महावीर को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है, और फरार हुए अन्य दोनों चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में रिफाइंड ऑयल से भरी पिकअप पकड़ी:18 ड्रम में 3148 लीटर तेल बरामद, सैंपल जांच को भेजा
    Next Article
    चाचा की हत्या करने वाले पांच गिरफ्तार:तीन भतीजे और दो सगे भाइयों ने की वारदात, थार-स्कार्पियो से घेरकर मारी थी गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment