Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वैलर्स की दुकान में लाखों के जेवरात चोरी:ललितपुर में सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर, छत के रास्ते हुए थे दाखिल

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार सुबह एक ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के चांदी के जेवरात और बर्तन चोरी हो गए। यह घटना सुबह 5:15 बजे हुई, जिसमें दो अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कोतवाली सदर क्षेत्र के तालाबपुरा मोहल्ले के निवासी पवन कुमार जैन की शाही रोड स्थित 'विद्या ज्वैलर्स' नामक दुकान में यह चोरी हुई। शनिवार शाम को दुकान बंद कर पवन घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें लोगों ने दुकान का शटर टूटा होने और खुला होने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचने पर पवन ने देखा कि अंदर रखे चांदी के बर्तन और जेवरात गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर दुकान के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसे थे। 5 तस्वीरें देखिए… दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी के अनुसार, चोर सुबह 5:15 बजे के आसपास दुकान में घुसे थे। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, कोतवाली पुलिस और सदर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। इस चोरी की घटना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बाजार के बीच हुई इस चोरी से व्यापारी भयभीत हैं और पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली-रमजान से पहले पुलिस अलर्ट, बलवा ड्रिल का अभ्यास:भिनगा में 250 पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण
    Next Article
    मेडल के बड़े दावेदार एथलीटों के खराब प्रदर्शन की वजह:ओलिंपिक का ‘चोकिंग सिंड्रोम’; दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चैम्पियंस को हरा देता है उनका अपना ही नर्वस सिस्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment