Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी बोले-खाड़ी देशों से निकलकर भारत आएं:कतर, दुबई और सऊदी अरब में और आएगी आफत, सब तहस-नहस हो जाएगा

    22 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के इटियाथोक में बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी उमाकांत जी महाराज के सत्संग कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया है। इस दौरान उन्होंने कतर, दुबई और सऊदी अरब के लिए खराब समय की चेतावनी दी और उससे बचाव के उपाय बताए है। महाराज ने कहा कि आने वाले समय में बड़ी आफत आएगी, जिसमें सब कुछ तहस-नहस हो जाएगा। उन्होंने आग की लपटें, ऊंचे मकानों का गायब होना और लाशों का संस्कार न हो पाने जैसी भयावह स्थितियों का जिक्र किया। उनके अनुसार, लोग जलकर मरेंगे और उनकी अस्थियां भी नहीं मिल पाएंगी। उमाकांत जी महाराज ने विशेष रूप से कतर, दुबई और सऊदी अरब में रहने वाले 'नामदानियों' (उनके अनुयायियों) से अपील की। उन्होंने कहा कि यदि वे इन देशों से निकलकर भारत आ जाएं, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी। जो लोग फिलहाल भारत नहीं आ सकते, उनके लिए महाराज ने साधना शिविर लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने तीन-तीन दिन के अखंड साधना शिविर आयोजित करने का आदेश दिया। जिन स्थानों पर नामदानियों की संख्या कम है और साधना शिविर संभव नहीं, वहां तीन दिन का अखंड "जय गुरु देव" नामध्वनि शिविर लगाने को कहा गया। महाराज ने बताया कि कम संख्या वाले स्थानों पर भी नामध्वनि शिविर सफल हो सकते हैं। इन शिविरों में गांव के शाकाहारी और अच्छे लोगों को भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिससे उनके कर्मों का भी क्षय होगा। यदि तीन दिन का शिविर संभव न हो, तो चौबीस घंटे का शिविर भी आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि विदेशों में ही अधिक आफत आने की संभावना है।उन्होंने महात्माओं के धरती पर आने के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। महाराज के अनुसार, महात्मा मानवता और सदाचार स्थापित करते हैं, लोगों में त्याग व सेवा की भावना जगाते हैं। जीवों को प्रभु तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि साधना शिविर का आयोजन इसी मार्ग का एक हिस्सा है, जो लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाएगा।लेकिन वहां पर जो लोग अभी नहीं आ पा रहे हैं वे साधना शिविर लगवाएं, वे नामध्वनि करवाएं। जब लोग नामध्वनि में जुड़ जाएंगे और इस वक्त के जीते-जागते नाम "जय गुरु देव" नाम को बोलने लग जाएंगे, इससे प्रभु को याद करने लग जाएंगे, गुरु महाराज को याद करने लग जाएंगे तो गुरु का बड़ा लम्बा हाथ होता है; गुरु महाराज आपको बचाएंगें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में कंपाउंडर ने ही रची हमले की साजिश:नौकरी दिलवाने के नाम हड़पे रुपए वापस न करने के लिए चलवाई खुद पर गोली
    Next Article
    प्रोजेक्ट नई किरण ने जोड़े 7 परिवार:आपसी मतभेद दूर कर पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment