Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर में कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरके आयुष्मान खुराना-साराअली खान:तीरंदाजी में सारा का निशाना रहा सटीक; एक्टर के तीर बार-बार चूके, तेज धूप से रहे परेशान

    19 hours ago

    1

    0

    जयपुर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को चोखी ढाणी पहुंचे। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए दोनों कलाकार राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। यहां कालबेलिया नृत्य की धुन पर दोनों ने डांस किया। कठपुतली नृत्य का लुत्फ उठाया और पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया। राजस्थानी माहौल के बीच फिल्म का प्रमोशन करते हुए दोनों ने मीडिया से बातचीत की। हालांकि तेज धूप ने कलाकारों को परेशान किया। फोटो क्लिक करवाने और वीडियो शूट के दौरान दोनों बार-बार चेहरे पर टचअप करवाते नजर आए। गर्मी से परेशान आयुष्मान बोले- कहीं उड़ता तीर तो नहीं ले लिया चोखी ढाणी में फोटोशूट और वीडियो शूट के दौरान तेज धूप के चलते कलाकारों को कई बार रुकना पड़ा। मेकअप ठीक करवाने के लिए आयुष्मान और सारा को बार-बार टचअप लेना पड़ा। इस दौरान आयुष्मान ने मजाकिया अंदाज में कहा- इस गर्मी में कहीं उड़ता तीर तो हमने नहीं ले लिया। उन्होंने मीडिया से भी पूछा कि अक्टूबर में तो मौसम ठीक हो जाता है, लेकिन इस बार गर्मी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम के माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। यहां देखिए दोनों कलाकारों के फोटोज… कालबेलिया डांस पर थिरके, कठपुतली नृत्य का उठाया लुत्फ चोखी ढाणी में दोनों कलाकारों के स्वागत के लिए राजस्थानी लोक संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम रखे गए थे। कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति के दौरान आयुष्मान और सारा भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। वहीं कठपुतली नृत्य के जरिए कलाकारों ने फिल्म की कहानी से जुड़ी याददाश्त खोने वाले पाकिस्तानी एजेंट की उलझन को रोचक अंदाज में पेश किया। कठपुतली कलाकार ने उड़ता तीर का टाइटल सॉन्ग सुनाया। इस पर आयुष्मान सारा को लेकर नाचते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों ने चोखी ढाणी में मौजूद पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया। तीरंदाजी में सारा अली खान ने निशाने पर तीर लगाया, जबकि आयुष्मान के तीर कई बार लक्ष्य से चूक गए। इसके बाद दोनों ने बंदूक से निशाना लगाकर गुब्बारे फोड़ने का खेल भी खेला। सारा को पसंद दाल-बाटी-चूरमा, आयुष्मान बोले- जयपुर की हर चीज प्यारी मीडिया से बातचीत के दौरान सारा अली खान ने कहा- मुझे जयपुर में दाल-बाटी और चूरमा बेहद पसंद है। वहीं आयुष्मान खुराना ने जयपुर से जुड़ी अपनी पुरानी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि बचपन में मैं अपने परिवार के साथ चोखी ढाणी आया था और अब दोबारा यहां आने का मौका मिला है। आयुष्मान ने कहा- जयपुर की हर चीज प्यारी है और यहां आना हमेशा खास होता है। फिल्म को लेकर आयुष्मान ने कहा- यह एक अलग तरह की फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म में कॉमेडी के साथ जासूसी और पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। याददाश्त खोने वाले पाकिस्तानी एजेंट की कहानी है ‘उड़ता तीर’ आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना बिलाल नाम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। इसके बाद कहानी में कई हास्यपूर्ण और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म में सारा अली खान एक अहम भूमिका में हैं। कहानी जासूसी मिशन, गलत पहचान और हास्य से पैदा होने वाली परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने किया है। दो बार बदली रिलीज डेट, अब 23 अक्टूबर को होगी रिलीज आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया गया है। फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 9 अक्टूबर तय की गई। इसके बाद मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर की तारीख घोषित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करण ने सलमान से पूछा- आप अभी भी वर्जिन हो?:एक्टर बोले- कंट्रोल भाई; 13 साल पहले इसी सवाल पर हुआ था विवाद
    Next Article
    रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली:लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने शुरू की जांच; CJP प्रदर्शन का विरोध किया था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment