Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर में पिता ने 8-महीने की बेटी का गला काटा:खुद के गले पर कैंची से वार किया; सुसाइड करने के लिए फंदा भी लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    जयपुर में एक पिता ने मासूम बेटी की हत्या कर दी। कैंची से गला काट कर शव कंबल में छुपा दिया। हत्या के बाद खुद ने भी सुसाइड की कोशिश की। पहले खुद के गले पर कैंची मारी और फिर फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर बच्ची का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता को 12 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले सादाब (19) पुत्र मोहम्मद शरीफ की शादी जुलाई 2025 में मालपुरा गेट की अंबेडकर कॉलोनी निवासी रूकसार बानो (19) से हुई थी। दंपती के 8 महीने की बेटी सहनाज थी। तीनों उत्तर प्रदेश में ही रहते थे। करीब 6 दिन पहले सादाब पत्नी और बेटी को लेकर सुसराल आया था। 6 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे सादाब और रूकसार के बीच गांव लौटने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। रूकसार ने 4-5 दिन ओर रुकने की बात कही तो सादाब ने उसके साथ मारपीट कर दी और गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान रूकसार के भाई सोहिल ने धक्का देकर सादाब को दूर किया। पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव धक्का देने पर नाराज सादाब ने सोहिल के साथ भी मारपीट करने लगा और सोहिल के सिर पर स्टील की केतली से हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख रूकसार ने पड़ोसियों से बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने सादाब को पकड़कर अलग किया और दोनों को बचाया। बच्ची को छिन गेट किया बंद इसके बाद सादाब ने बेटी सहनाज को सोहिल की गोद से छीना और कमरे में घुस गया। अंदर से गेट लगाने के बाद बेटी सहनाज का कैंची से गला काट दिया। बच्ची को मारने के बाद कंबल में लपेटकर रख दिया और खुद के गले पर भी कैंची से वार किया। इसके बाद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। गेट तोड़ा तो दंग रह गए बार-बार खटखटाने के बाद भी सादाब ने गेट नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़कर अंदर घुसे तो सादाब फंदे से लटका मिला। लोगों ने उसे पकड़कर फंदे से उतारा। रूकसार ने बेटी को देखा तो वह नजर नहीं आई। इसके बाद कंबल हटाई तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। कैंची से उसका गला काटा हुआ था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने रूकसार की शिकायत पर सादाब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। गुरुवार रात को आरोपी सादाब को अरेस्ट कर लिया। ये खबर भी पढ़ें कंमाडो की ट्रेनिंग कर चुके आरएसी कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड:ड्यूटी से लौटकर क्वार्टर में फंदे से झूले; पत्नी किचन में काम कर रही थी कोटा में कंमाडो की ट्रेनिंग कर चुके आरएसी के एक कॉन्स्टेबल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ड्यूटी से लौटने के बाद 37 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रेम शंकर अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटके मिले। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर
    Next Article
    कानपुर पहुंचे सपा प्रमुख:अखिलेश यादव ने कहा- जनता बदलाव चाहती है; जिलाध्यक्ष फजल महमूद के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment