Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर उस वक्त हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 25 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वह घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंची और शोएब को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई। कार पर जगह-जगह बुलेट के निशान हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। हत्याकांड की सूचना पर IG प्रवीण कुमार, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- जेलर हत्याकांड से सुर्खियों में आया था शोएब शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। जेलर की हत्या चार फरवरी 1999 को की गई थी। वह तत्कालीन लखनऊ डीएम सदाकांत के आवास से बैठक कर शाम सात बजे लौट रहे थे। राजभवन के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, सपा के बागी विधायक अभय सिंह समेत दर्जन भर से अधिक लोग नामजद हुए थे। हालांकि, कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में आशुतोष महाराज रोते हुए कोर्ट से निकले:अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण पर आरोप लगाया था, थोड़ी देर में आएगा फैसला
    Next Article
    जयपुर में पिता ने 8-महीने की बेटी का गला काटा:खुद के गले पर कैंची से वार किया; सुसाइड करने के लिए फंदा भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment