Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंत का अखिलेश को जवाब- मैं चवन्नी नहीं:24 घंटे व्यंग्य करोगे, तो साथ कौन खड़ा होगा? आगरा में शक्ति प्रदर्शन

    15 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बात कीमत की थी। जो लोग मुझे एक चवन्नी के बराबर भी नहीं मान रहे और कह रहे हैं कि चवन्नी थू...। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं चवन्नी भी नहीं हूं। मैं खुद को ब्रज की रज (मिट्टी) के बराबर भी नहीं मानता।” जयंत ने कहा, “आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। वहां से उन्होंने (अखिलेश) शगूफा छोड़ा, कुछ वार किए, लेकिन उनका तीर मुझ तक नहीं पहुंच पाया। वह तीर ठीक नहीं बैठा।” उन्होंने आगे कहा, “अब उन्हें रोष है कि यह बात क्यों कही गई? शायद मुझे नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने मंच से पूछा- रोष है कि नहीं? बात मान रहे हो कि नहीं? लेकिन बोल का तीर ऐसा ही होता है। बिना सोचे-समझे बोलोगे, 24 घंटे व्यंग्य करोगे, बातों को गंभीरता से नहीं लोगे और रिश्ते निभाना नहीं सीखोगे, तो कौन साथ खड़ा होगा?” जयंत आगरा में बोल रहे थे। उन्होंने फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के जैंगारा गांव में दोपहर 1 बजे स्वाभिमान सभा की। करीब 5 हजार लोग जुटे थे। RLD ब्रज क्षेत्र में अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की तैयारी में है। अखिलेश ने कहा था- चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेडी प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख ठगे:गोंडा में 3 दिन में FD तुड़वाकर निकलवाई रकम, पति लीगल एडवाइजर
    Next Article
    प्रयागराज में मंत्री नन्दी ने किसानों को बांटे चेक:योगी सरकार ने 9 लाख से ज्यादा किसानों को 500 करोड़ की राहत राशि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment