Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेडी प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 21 लाख ठगे:गोंडा में 3 दिन में FD तुड़वाकर निकलवाई रकम, पति लीगल एडवाइजर

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 3 दिन तें 21.30 लाख रुपए ठग लिए। साइबर ठगों ने उन्हें वाट्सएप कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने की बात कहकर धमकाया। डर की वजह से प्रिंसिपल ने अपनी एफडी तक तुड़वा दी और ठगों को पैसे दे दिए। उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों से RTGS के जरिए ये रकम जमा कराई। रकम जमा होने के बाद जब ठगों का नंबर बंद हुआ, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रिंसिपल के पति गुड़गांव में हिंदुस्तान वायर्स लिमिटेड में लीगल एडवाइजर हैं। मामला शहर के मालवीय नगर का है। प्रिंसिपल की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में शनिवार शाम को मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार सुबह मामले की एफआईआर सामने आई। पुलिस ने बैंक लेन-देन और वाट्सएप पर हुई बातचीत से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अब समझिए पूरा मामला शहर के पॉश इलाके मालवीय नगर में रहने वाली वीना श्रीवास्तव (45) प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। उनके पति फरीदाबाद में रहते हैं। परिवार में भतीजे साथ में रहते हैं। प्रिंसिपल ने बताया- बीती 7 अक्टूबर को पहली बार मेरे नंबर वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर मनी लांड्रिंग का केस में मेरा नाम आने की बात कही। पुलिस की वर्दी में की वीडियो कॉल इसके बाद 8 अक्टूबर को पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल करके बात की। उसने कहा कि आपका नाम मनी लांड्रिंग केस में है। आपके नाम पर अरेस्ट वारंट है और उसके बाद उसने कहा किसी से कहिएगा नहीं, नहीं तो आपको अरेस्ट कर लिया जाएगा। आपके आस-पास लोग होंगे तो हो सकता है आपको नुकसान पहुंचा दें। इसके बाद उसने कहा कि ये आपका आधार नंबर है। उसने मुझसे मेरे सभी खातों में जमा रकम के बारे में पूछा। मैंने उसे असली पुलिसवाला समझकर सबकुछ बता दिया। एक एफडी के बारे में भी बताया। उसने कहा कि FD तुड़वा दीजिए और जो एकाउंट मैं दूंगा उसमें वो रकम भेज दीजिए। अगर पैसा समय से आ गया तो आपका नाम केस से हटवा देंगे। जिंदगी भर कर कमाई ले गए इसके बाद मैंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से 14,00,300 और बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹7,30,300 ट्रांसफर कर दिए। उसने ICICI बैंक के एकाउंट में RTGS कराया। मेरी मां ने मुझे जमीन खरीदकर दी थी। उस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। मुकदमा जीतने के बाद वो जमीन मैंने 7 लाख में बेच दी थी। 7 लाख वो था। मेरी मां की पेंशन और मेडिकल का पैसा मिला था। इसके अलावा मेरा भाई बैंक से रिटायर हुआ है, वो भी पैसा देता था। इसके अलावा मैं खुद भी स्कूल से कमाती हूं। कुल मिलाकर 21.30 लाख रुपये मैंने उसके खातों में जमा करा दिए। पति को बताया तो ठगी का अहसास हुआ तीन दिन बाद मैंने ये बात अपने पति को बताई तो उन्होंने उन नंबरों पर कॉल करने को कहा। मैंने उन नंबरों पर कॉल की तो वो नंबर बंद जाने लगे। तब मुझे ठगी का अहसास हुआ। मैंने तुरंत साइबर थाने में रिपोर्ट कराई। इसके साथ ही बैंकों में जाकर ईमेल करके ठगी और पेमेंट रोकने को कहा। पुलिस के अनुसार, महिला प्रिंसिपल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खाते से 14 लाख 300 रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 7 लाख 30 हजार 300 रुपए आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कराए गए। दोनों रकम मिलाकर कुल 21 लाख 30 हजार 600 रुपए होती है। सीओ सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि महिला के साथ 'डिजिटल अरेस्ट' का मामला संज्ञान में आया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर पीड़िता से ₹21,30,600 की साइबर ठगी की गई है। शिकायत पर साइबर पुलिस गोंडा ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। NCRP पोर्टल के माध्यम से ठगी की पूरी राशि होल्ड करा ली गई है, जो 3-4 दिन में कोर्ट के आदेश के बाद वादी को वापस दिलवा दी जाएगी। ये गोंडा की प्रिंसिपल वाली खबर में अपडेट है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका; 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में वजू करते-करते युवक की अचानक मौत:मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था, पीछे की तरफ गिरा, फिर उठ नहीं पाया
    Next Article
    जयंत का अखिलेश को जवाब- मैं चवन्नी नहीं:24 घंटे व्यंग्य करोगे, तो साथ कौन खड़ा होगा? आगरा में शक्ति प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment