Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंती से पहले होगा अंबेडकर वाटिका का कायाकल्प:नगर निगम ने शुरू की कवायद, अंबेडकर वाटिकों की साफ-सफाई पर फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    डा. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर में स्थित सभी अंबेडकर वाटिकाओं को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कराए जा रहे हैं। इसके तहत वाटिकाओं की रंगाई-पुताई, मरम्मत और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। नगर निगम द्वारा इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के उद्देश्य से लगभग 8 लाख रुपये की निविदाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अंबेडकर जयंती से पूर्व सभी वाटिकाएं पूरी तरह से सुसज्जित और साफ-सुथरी नजर आएं, जिससे श्रद्धालुओं और नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके। प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया-सभी संबंधित ठेकेदारों को तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। नगर निगम का विशेष ध्यान वाटिकाओं में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी है, जिससे रात्रि के समय भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शहर की सभी अंबेडकर वाटिकाओं को बेहतर स्थिति में लाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता है कि सभी स्थल स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक दिखें। इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर काम शुरू कराने के साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय से पहले सभी कार्य पूर्ण हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से तोड़ी:नगर निगम ने मलबा डंपिंग ग्राउंड में फेंका, नगर आयुक्त बोले- नई जगह लगाई जाएंगी
    Next Article
    यूपी कॉलेज में हत्या के बाद छात्रों का कैंडल मार्च:नारे लगाए- सूर्या हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं; 200 से ज्यादा जवान तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment