Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JEE Mains में गोरखपुर के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:99.77 परसेंटाइल लाकर शिवांश बने टॉपर, मोमेंटम और एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल का बोलबाला

    1 hour ago

    1

    0

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का रिजल्ट में गोरखपुर के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस रिजल्ट में शहर के शिवांश ने 99.77 परसेंटाइल लाकर टॉप किया। वहीं दर्जन भर से अधिक छात्रों ने 99 परसेंटाइल से ऊपर मार्क्स लाकर कर यह सिद्ध कर दिया कि लगातार प्रैक्टिस, परफेक्ट स्ट्रैटजी और डिसिप्लिन तैयारी से नेशनल लेवल के एग्जाम्स में भी श्रेष्ठ स्थान हासिल किया जा सकता है। रिजल्ट अनाउंस होते ही गोरखपुर के मोमेंटम छात्र संघ और एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल छा गया। इस साल संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश की। इन लोगों ने भी 99 परसेंटाइल से ऊपर मार्क्स लाए संस्थान के शिवांश रंजन ने 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर शीर्ष स्थान अर्जित किया। उनके साथ आदित्य विक्रम सिंह (99.71), आकाश पटेल (99.52), अक्षत पांडेय (99.36), आयुष कुमार यादव (99.14) और शिवम मणि त्रिपाठी (99.10) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं शाश्वत पांडेय (98.57), उत्कर्ष गुप्ता (98.52), हर्ष मिश्रा (98.35), विशिष्ट ओझा (98.06), सात्विक श्रीवास्तव (97.84), राज निषाद (97.74), सात्विक त्रिपाठी (97.23) और अर्चिता मिश्रा (97.05) ने भी उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। कॉन्सेप्ट बेस्ड पढ़ाई से मिली मदद इसके अलावा अनेक विद्यार्थियों ने 90 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त कर समग्र सफलता में योगदान दिया। टॉपर शिवांश रंजन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज और समयबद्ध अध्ययन योजना का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि एक्स्ट्रा क्लासेज और कॉन्सेप्ट बेस्ड पढ़ाई ने उन्हें कठिन प्रश्नों को आत्मविश्वास के साथ हल करने में सक्षम बनाया। आदित्य, आकाश और अक्षत ने कहा कि विषयवार बुकलेट, नियमित मॉक टेस्ट और प्रदर्शन का विश्लेषण उनकी तैयारी की रीढ़ साबित हुआ। डाउट क्लियरिंग सेशन रहा हेल्पफुल आयुष, शिवम मणि और शाश्वत ने बताया कि डाउट क्लियरिंग सेशन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन से उनकी कमजोर कड़ियां मजबूत हुईं। उत्कर्ष, हर्ष, विशिष्ट और सात्विक ने कहा कि मॉक टेस्ट में हुई छोटी-छोटी त्रुटियों का सूक्ष्म विश्लेषण कर उन्हें सुधारना ही उनकी सफलता की कुंजी बना। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों के सहयोग और प्रेरणा को भी दिया, जिन्होंने पूरे वर्ष उनका मनोबल बनाए रखा। पॉजिटिव थिंकिंग पर देता ध्यान इंस्टीट्यूट इस उल्लेखनीय सफलता पर मोमेंटम छात्र संघ के निदेशक ई. संजीव कुमार ने कहा कि यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की निरंतरता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्र दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सामूहिक प्रयास का परिणाम निदेशक राजेश कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी संस्थान के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे। जेईई मेन्स में इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। गोरखपुर के इन होनहार विद्यार्थियों ने पूरे पूर्वांचल को गर्व का अवसर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री 2017 के पहले उपद्रवी थे:झगड़ा, हिंदू-मुसलमान, आगजनी कराना उनका काम है; समाजवादियों ने उन्हें बचाया
    Next Article
    कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान व गोदाम सील:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 40 लोग हुए बीमार, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment