Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान व गोदाम सील:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 40 लोग हुए बीमार, पुलिस ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में बिसरख पुलिस और खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान और उसके गोदाम को सील कर दिया है। यह घटना शिवरात्रि के दिन हुई, जब बिसरख थाना क्षेत्र की सुपरटेक इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले 40 लोगों की तबीयत कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ गई। जिसके बाद इन सभी लोगों को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल से पुलिस को यह सूचना मिली। बिसरख पुलिस ने तत्काल खाद्य विभाग को सूचित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर बिसरख थाने में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में खाद्य विभाग और बिसरख पुलिस की संयुक्त टीम ने सुपरटेक इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित दुकानों की जांच की। सभी दुकानों से नमूने लिए गए। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित प्रशांत जनरल स्टोर को सील कर दिया गया। दुकान संचालकों से पूछताछ में पता चला कि सभी ने एचडी स्पाइसेस, ग्राम चिपियाना से कुट्टू का आटा खरीदा था। इस कंपनी का गोदाम चिपियाना बुजुर्ग में है। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारा और अनियमितता पाए जाने पर उसे भी सील कर दिया। अन्य दुकानों से भी खाद्य विभाग नमूने लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है। इस कार्रवाई के दौरान बिसरख पुलिस ने गोदाम मालिक सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JEE Mains में गोरखपुर के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:99.77 परसेंटाइल लाकर शिवांश बने टॉपर, मोमेंटम और एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल का बोलबाला
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रैक्टर टक्कर:मथुरा में घायल ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment