Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड छात्र आंदोलन- 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR:6 छात्र अब भी अनशन पर, बोले- दुर्भाग्य है मुख्यमंत्री हमारी बात नहीं सुन रहे

    13 hours ago

    1

    0

    झारखंड छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव किया था। इसके बाद 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। आंदोलन कर रहे छात्र राधे कुमार ने कहा, “प्रदर्शन को 20 दिन हो गए हैं। दो दिन बाद 15 अगस्त है। हम भी स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं। दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगें नहीं सुन रहे हैं।” छात्रों की मांग है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द नहीं की जाती और मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं। छात्रों का आरोप है कि उनके नेता देवेंद्रनाथ महतो को सरकार ने हिरासत में ले लिया है। उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी नहीं मिल रही है। इस बीच, छात्रों ने 16 अगस्त को CM हाउस घेराव करने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसका खंडन कर दिया। सीएम हाउस की सुरक्षा से जुड़ी 2 तस्वीरें… पूर्व CM रघुवर दास छात्रों से मिले बुधवार की शाम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता रघुवर दास छात्रों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा,'अगर एक हफ्ते के अंदर पूरे मामले की CBI जांच का आदेश नहीं दिया गया, तो मैं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर अनशन पर बैठूंगा। मैं यह विरोध तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि झारखंड के छात्रों का भविष्य अब खतरे में नहीं पड़ेगा।' छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला:नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग
    Next Article
    नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:AAP बोली- लोग बेअदबी से नाराज, वड़िंग ने कहा- देरी से मिले न्याय को लेकर सिखों में गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment