Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:AAP बोली- लोग बेअदबी से नाराज, वड़िंग ने कहा- देरी से मिले न्याय को लेकर सिखों में गुस्सा

    3 hours ago

    1

    0

    शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले की पंजाब समेत देशभर में निंदा हो रही है। सभी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ने तो यह भी कह दिया कि हमलावर सच्चा सिख नहीं। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CBI जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं। सुखबीर बादल पर गुरुघर में दूसरी बार अटैक हो गया है। दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है। कुछ लोग पंजाब का माहौल फिर से खराब करना चाहते हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने लिखा- सिख संगत में बहबल कलां, बरगाड़ी बेअदबी में पुलिस फायरिंग, बेअदबी के मामलों में देरी से मिले न्याय और कई अन्य अनसुलझे मुद्दों को लेकर वास्तविक गुस्सा है। इन मामलों को संभालने के अकाली दल के तरीके से भी गहरी निराशा है। लेकिन राजनीतिक गुस्सा हिंसा को सही नहीं ठहरा सकता। नांदेड़ साहिब में बादल पर हुआ हमला निंदनीय है। न्याय जवाबदेही और लोकतंत्र के माध्यम से आना चाहिए, हिंसा से नहीं। जानिए, हमले पर किसने क्या-कहा कहा… बिट्‌टू बोले- जो लोग इन्हें बढ़ावा दे रहे, वे सोचें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल की जान लेने की यह कायरतापूर्ण कोशिश बेहद निंदनीय है और पंजाब की शांति व सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। हमारे पवित्र धर्मस्थलों में हिंसा और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं है। दोषियों को बेनकाब कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए, और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रवक्ता कलेर बोले- सुखबीर बादल पूरी तरह स्वस्थ अकाली दल के प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल नांदेड़ में माथा टेकने गए थे। माथा टेकने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे, तभी निहंग के बाणे में एक व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश की। सुखबीर बादल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत उसे रोक लिया। इस दौरान सुखबीर बादल की बाजू पर मामूली चोट आई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी ड्रेसिंग की जा रही है। अर्शदीप सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंथक नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और इसके पीछे कुछ पंथ विरोधी ताकतों की साजिश हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले अमृतसर के दरबार साहिब में सेवा करते समय भी सुखबीर बादल पर हमला हुआ था, लेकिन उस समय भी गुरु साहिब ने उनकी रक्षा की थी। AAP नेता बोले- बेअदबी की घटनाओं का रोष सिखों के मन में कायम आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि हम इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। किसी पर भी इस तरह का हमला नहीं होना चाहिए और गुरुद्वारा साहिब में तो ऐसी घटना बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा- लेकिन साथ ही अकाली दल बादल को एक बात समझने की जरूरत है कि उन्होंने पांच बार पंथ के नाम पर वोट लेकर सरकार बनाई। उनकी पंथक सरकार के दौरान वर्ष 2015 में जगह-जगह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं हुईं। उस बेअदबी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पानी की बौछारें की गईं और गोलियां तक चलाई गईं, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। यह रोष आज भी सिखों के मन में उसी तरह कायम है। अकाली दल को इस भावना को समझने की जरूरत है। अश्वनी शर्मा बोले- हिंसा जायज नहीं पंजाब भाजपा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लिखा कि नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजनीतिक मतभेद और विचारों में असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन हिंसा को किसी भी परिस्थिति में जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने लिखा- सच्चखंड श्री हजूर साहिब की पवित्र धरती पर ऐसी घटना का होना और भी दुखद है। पंजाब पहले ही हिंसा के काले दौर का गहरा संताप झेल चुका है। इसलिए, हमें हर हाल में शांति, भाईचारे और कानून के राज की रक्षा करनी चाहिए। मैं सुखबीर सिंह बादल के अच्छे स्वास्थ्य और चढ़दी कला के लिए अरदास करता हूं। महाराष्ट्र सरकार से अपील है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला:नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखंड छात्र आंदोलन- 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR:6 छात्र अब भी अनशन पर, बोले- दुर्भाग्य है मुख्यमंत्री हमारी बात नहीं सुन रहे
    Next Article
    डायन बताकर हत्या जैसी कुप्रथाएं रहीं तो लोकतंत्र नहीं टिकेगा:सुप्रीम कोर्ट ने महिला की हत्या करने वाले की उम्रकैद बरकरार रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment